Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Modi Ka Parivar: पहले लालू का पीएम मोदी पर प्रहार ! फिर मोदी का लालू पर पलटवार, 2024 में कितना भारी पड़ेगा 'मोदी का परिवार' ?

Modi Ka Parivar: पहले लालू का पीएम मोदी पर प्रहार ! फिर मोदी का लालू पर पलटवार, 2024 में कितना भारी पड़ेगा 'मोदी का परिवार' ?
नरेंद्र मोदी, लालू यादव, Image credit original source

Lok Sabha Chunav 2024

बिहार के पूर्व मुखयमंत्री और राजद प्रमुख लालू यादव (Lalu Yadav) ने पटना (Patna) के गांधी मैदान से आयोजित रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) पर कई निजी तीखी टिप्पड़ी की थी. लालू यादव ने कहा था कि मोदी के पास तो परिवार ही नहीं है. अब इस मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पलटवार करते हुए नया नारा गढ़ दिया है 'मैं हूं मोदी का परिवार' जिसके बाद भारतीय जनता पार्टी के छोटे से लेकर बड़े कार्यकर्ता, विधायक, सांसदों व मन्त्रियों ने सोशल मीडिया एक्स प्लेटफार्म पर अपने प्रोफाइल नाम के आगे 'मोदी का परिवार' भी कर दिया है. पीएम ने एक जनसभा के दौरान कहा कि 140 करोड़ देशवासी ही मेरा परिवार है.

लालू यादव ने पीएम मोदी पर की थी निजी टिप्पणी

रविवार को पटना में राजद प्रमुख लालू यादव (Lalu Prasad Yadav) की अध्यक्षता में अन्य गठबंधन के दलों के साथ गांधी मैदान पर एक भव्य रैली आयोजित की गई थी. जिस पर राजद प्रमुख लालू यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) पर परिवारवाद मामले को लेकर जमकर हमला बोला था. यही नहीं निजी टिप्पड़ियां भी की जिस पर सियासी भूचाल आ गया. लालू यादव ने कहा था, मोदी क्या है? मोदी कोई चीज नहीं है मोदी के पास तो परिवार ही नहीं है अरे भाई तुम बताओ ना तुम्हारे परिवार में कोई संतान क्यों नहीं हुआ, मोदी हमेशा ज्यादा संतान होने वाले लोगों को बोलते है कि परिवारवाद है परिवार के लिए लड़ रहा है.

narendra_modi_hitback_at_lalu_yadav
पीएम का लालू पर पलटवार, image credit original source

पीएम मोदी का पलटवार, बीजेपी नेताओं ने एक्स पर नाम के आगे लगाया मोदी का परिवार

इस बयान के बाद सियासी गर्मियां तेज हो गयी. फिर पीएम मोदी ने लालू यादव को अपने इस अंदाज में पलटवार करते हुए जनसभा के दौरान जवाब दिया है और एक नया नारा भी उन्होंने गढ़ दिया. मैं हूँ मोदी का परिवार, मोदी ने कहा कि 140 करोड़ देशवासी मेरा परिवार हैं. मोदी के इस बयान के बाद कुछ ही देर बाद भारतीय जनता पार्टी के समस्त मंत्री, विधायक, सांसद, छोटे व बड़े कार्यकर्ताओं ने अपने सोशल मीडिया एक्स प्लेटफार्म पर अपने प्रोफाइल नाम के आगे 'मोदी का परिवार' (Modi Ka Parivar) नाम जोड़ना शुरु कर दिया है. बीजेपी अध्यक्ष नड्डा, केंद्रीय मंत्रियों में, अमित शाह, राजनाथ सिंह ज्योतिरादित्य सिंधिया, अश्वनी वैष्णव, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत भाजपा के तमाम बड़े व छोटे नेताओं ने अपने एक्स पर प्रोफाइल नाम के आगे मोदी का परिवार लगा दिया है.

bjp_leaders_applied_x_modi_ka_pariwar
बीजेपी नेताओं ने एक्स पर बदला बायो, image credit original source

2019 की तर्ज पर इस नारे का क्या मिलेगा लाभ?

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मेरा जीवन एक खुली किताब है मैं बचपन में ही घर छोड़कर निकल आया था और यह कहा था कि मैं देशवासियों के लिए जिऊंगा और मेरा पल-पल सिर्फ आपके लिए ही है 145 करोड़ देशवासी यही मेरा परिवार है.

माना जा रहा है यह मोदी का परिवार नारा, 2019 में दिए गए राहुल गांधी के द्वारा चौकीदार चोर है के नारे की तर्ज पर 2024 के चुनाव में गूंज सकता है. 2019 के उस नारे को बीजेपी ने मुद्दा बनाया और चुनाव जीता अब यह नारा चर्चा का विषय बना हुआ है. ऐसे में 2024 के चुनाव में बीजेपी क्या इस नारे को मुद्दा बनाकर चुनाव लड़ेगी और क्या उसे इसका फायदा मिलेगा ये तो आने वाला वक्त तय करेगा.

Latest News

UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मौसम बदलने के आसार हैं. बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे संभावित चक्रवाती...
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट
आज का राशिफल 26 अक्टूबर 2026: कुंभ राशि के लिए बेहतर होगा समय, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल
Kanpur News: कानपुर में अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को भाभी ने दांतों से काट डाला! डॉक्टरों को लगाने पड़े 55 टांके
UP School Holiday: यूपी में 26 अक्टूबर को स्कूलों की छुट्टी, इस वजह से योगी सरकार ने किया बड़ा ऐलान
Fatehpur News: फतेहपुर में वर्चस्व की जंग में खूनी बवाल, 10 महिलाओं समेत 20 गिरफ्तार! अब जेल की खानी होगी हवा
आज का राशिफल 25 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, किसे मिलेगी खुशखबरी और किसे रहना होगा सावधान

Follow Us