Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Jharkhand Cm Champai Soren: काफी उठापटक के बाद 'चम्पई सोरेन' ने झारखंड के 12 वें मुख्यमंत्री के रूप में ली शपथ ! 10 दिन के अंदर बहुमत करना होगा सिद्ध

झारखण्ड के नए सीएम चम्पई सोरेन, फोटो साभार सोशल मीडिया

चम्पई सोरेन

झारखंड (Jharkhand) में काफी उठापठक के बाद आखिरकार चम्पाई सोरेन (Champai Soren) ने मुख्यमंत्री (Chief Minister) पद की शपथ (Oath) ले ही ली. वे झारखण्ड के 12 वें मुख्यमंत्री होंगे. उनके साथ कांग्रेस के आलमगीर आलम (Alamgeer Alam) और राजद के सत्यानन्द भोक्ता (Satyanand Bhokta) ने भी मंत्री पद की शपथ ली. ग़ौरतलब है कि पूर्व सीएम हेमंत सोरेन (Hemant Soren) की ईडी (Ed) द्वारा गिरफ्तारी के बाद महागठबंधन के विधायकों द्वारा चम्पाई को विधायक दल का नेता चुना गया. जिसके बाद राज्यपाल (Governor) सीपी राधाकृष्णन को सरकार बनाने का दावा पेश किया गया था.

12वें मुख्यमंत्री के रूप में ली चम्पई सोरेन ने शपथ

चम्पाई सोरेन (Champai Soren) झामुमो के उपाध्यक्ष भी हैं, पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री शिबू सोरेन (Sibu Soren) के काफी करीबी माने जाते हैं. आज भी शपथ लेने से पूर्व उन्होंने शिबू सोरेन का आशीर्वाद (Blessings) प्राप्त किया उसके बाद ही शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेकर 12 वे मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. चम्पाइ सोरेन 5 बार के विधायक है इन्हें झारखण्ड के टाइगर (Tiger Of Jharkhand) के नाम से भी जाना जाता है. उनके साथ आलमगीर आलम, सत्यानन्द भोक्ता ने मंत्री पद की शपथ ली.

10 दिन के अंदर बहुमत करना होगा सिद्ध, 38 विधायक हैदराबाद रवाना

राज्यपाल सीपी राधा कृष्णन (CP Radhakrishnan) द्वारा चम्पई सरकार को 10 दिन के अंदर बहुमत सिद्ध करने के लिए कहा गया है. चूंकि विधायको में किसी दबाव के कारण तरह की टूट न होने पाए इसलिए सभी को एकजुट रखने के उद्देश्य से चार्टर्ड विमान से 38 विधायक हैदराबाद (Hyderabad) के लिए रवाना हो गए. क्योंकि तेलंगाना में कांग्रेस की सरकार है. झारखण्ड में झामुमो, कांग्रेस और राजद की गठबंधन सरकार है इसलिए सभी विधायकों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है.

ईडी का हेमंत सोरेन पर शिकंजा

गौरतलब है कि झारखण्ड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन पर जमीन घोटाले मामले पर कई आरोप लगे हैं, जिसपर ईडी ने उनके विरुद्ध कार्रवाई शुरू कर उनकी गिरफ्तारी की गई है. जिसके बाद आज उन्हें कोर्ट में पेश किया गया था, बहस सुनने के बाद न्यायालय द्वारा हेमंत सोरेन को 5 दिन की ईडी कस्टडी रिमांड पर भेजा गया है.

02 Feb 2024 By Vishal Shukla

Jharkhand Cm Champai Soren: काफी उठापटक के बाद 'चम्पई सोरेन' ने झारखंड के 12 वें मुख्यमंत्री के रूप में ली शपथ ! 10 दिन के अंदर बहुमत करना होगा सिद्ध

चम्पई सोरेन

12वें मुख्यमंत्री के रूप में ली चम्पई सोरेन ने शपथ

चम्पाई सोरेन (Champai Soren) झामुमो के उपाध्यक्ष भी हैं, पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री शिबू सोरेन (Sibu Soren) के काफी करीबी माने जाते हैं. आज भी शपथ लेने से पूर्व उन्होंने शिबू सोरेन का आशीर्वाद (Blessings) प्राप्त किया उसके बाद ही शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेकर 12 वे मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. चम्पाइ सोरेन 5 बार के विधायक है इन्हें झारखण्ड के टाइगर (Tiger Of Jharkhand) के नाम से भी जाना जाता है. उनके साथ आलमगीर आलम, सत्यानन्द भोक्ता ने मंत्री पद की शपथ ली.

10 दिन के अंदर बहुमत करना होगा सिद्ध, 38 विधायक हैदराबाद रवाना

राज्यपाल सीपी राधा कृष्णन (CP Radhakrishnan) द्वारा चम्पई सरकार को 10 दिन के अंदर बहुमत सिद्ध करने के लिए कहा गया है. चूंकि विधायको में किसी दबाव के कारण तरह की टूट न होने पाए इसलिए सभी को एकजुट रखने के उद्देश्य से चार्टर्ड विमान से 38 विधायक हैदराबाद (Hyderabad) के लिए रवाना हो गए. क्योंकि तेलंगाना में कांग्रेस की सरकार है. झारखण्ड में झामुमो, कांग्रेस और राजद की गठबंधन सरकार है इसलिए सभी विधायकों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है.

ईडी का हेमंत सोरेन पर शिकंजा

गौरतलब है कि झारखण्ड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन पर जमीन घोटाले मामले पर कई आरोप लगे हैं, जिसपर ईडी ने उनके विरुद्ध कार्रवाई शुरू कर उनकी गिरफ्तारी की गई है. जिसके बाद आज उन्हें कोर्ट में पेश किया गया था, बहस सुनने के बाद न्यायालय द्वारा हेमंत सोरेन को 5 दिन की ईडी कस्टडी रिमांड पर भेजा गया है.

Latest News

Fatehpur News: भ्रष्टाचार की परतें खोलने वाली 100 पेज की पत्रावली कलेक्ट्रेट से गायब ! मुख्यमंत्री योगी से शिकायत, सरकारी जमीनों पर बड़ा खेल Fatehpur News: भ्रष्टाचार की परतें खोलने वाली 100 पेज की पत्रावली कलेक्ट्रेट से गायब ! मुख्यमंत्री योगी से शिकायत, सरकारी जमीनों पर बड़ा खेल
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के वरिष्ठ अधिवक्ता और आरएसएस कार्यकर्ता रवींद्र परमार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को शिकायत भेजकर...
Fatehpur News: 8 माह की गर्भवती महिला को रोडवेज बस ने कुचला, मौत के बाद 4 घंटे तक बांदा-सागर मार्ग जाम
UP Free Scooty Yojana 2026: यूपी की 45 हजार मेधावी छात्राओं को मिलेगा मुफ्त स्कूटी का तोहफा, जानिए नियम
Aaj Ka Rashifal 15 June 2026: सोमवती अमावस्या पर बन रहा है शुभ मुहूर्त, जानिए मेष से लेकर मीन तक का दैनिक राशिफल
कटनी सड़क हादसा: ओवरलोड हाइवा से टकराई यात्री बस, 3 की मौत, 25 से ज्यादा घायल, CM मोहन यादव ने किया मुआवजे का ऐलान
Fatehpur News: फतेहपुर में क्या राजा मिश्रा की हुई है हत्या? CCTV का फुटेज आया सामने, परिजनों ने दी तहरीर
Kal Ka Mausam 15 June: यूपी से बिहार तक मौसम का बड़ा बदलाव, IMD ने जारी किया बारिश-आंधी का अलर्ट, 80 किमी प्रति घंटा तक चल सकती हैं हवाएं

Follow Us