Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Yogi Cabinet Meeting में 15 प्रस्तावों को मंजूरी इस विभाग में होगी दस हजार पदों पर भर्ती

Yogi Cabinet Meeting में 15 प्रस्तावों को मंजूरी इस विभाग में होगी दस हजार पदों पर भर्ती
CM Yogi (फाइल फोटो)

मंगलवार को उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक (UP Cabinet Meeting Today) में 15 प्रस्तावों को मंजूरी मिली.बैठक की महत्वपूर्ण बातें क्या रहीं आइए जानते हैं.

Yogi Cabinet Meeting News In Hindi: योगी सरकार की महत्वपूर्ण कैबिनेट मीटिंग मंगलवार को हुई, इस बैठक में पेश हुए कुल 16 प्रस्तावों में से 15 को मंजूरी मिल गई.स्वास्थ्य विभाग (UP Health Department) में दस हजार पदों पर भर्ती होगी.इसके अलावा परिवहन विभाग में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पास हुए हैं.

स्वास्थ्य विभाग में दस हज़ार पदों पर भर्ती...

योगी कैबिनेट (Yogi Cabinet Meeting Today) की हुई इस बैठक में स्वास्थ्य विभाग में दस हज़ार पदों पर भर्ती की मंजूरी मिली. ये भर्ती राजकीय मेडिकल कॉलेज औऱ शासकीय मेडिकल शैक्षणिक संस्थानों में होगी. 

किसानों को तोहफ़ा..

Read More: Fatehpur UP News: फतेहपुर के इस मार्ग पर खर्च होंगे 18 करोड़ ! जर्जर सड़क से जल्द मिलेगी राहत, जानिए प्रस्ताव

इस कैबिनेट बैठक में किसानों से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पास हुए. 62 जिलों में 2100 नए नलकूप स्थापित किए जाएंगें, इसके लिए करीब 921 करोड़ का खर्च होगा. इन नलकूपों से किसान खेतों की सिंचाई कर सकेंगें. इस योजना को 2024 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है.साथ ही पीएम किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi) पा रहे किसानों को सरसों तोरिया की किट सरकार फ्री में उपलब्ध कराएगी.

Read More: Fatehpur News: व्यापार मंडल का बड़ा ऐलान ! सभी विधानसभाओं में होंगे सम्मेलन, बाहरी हस्तक्षेप पर होगी कार्रवाई

परिवहन विभाग में भर्ती..

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में बच्चों की कहासुनी के बाद भिड़े परिजन, 11 लोगों पर मुकदमा, मारपीट का वीडियो वायरल

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह (Minister Daya shanker Singh) ने बताया कि प्रवर्तन दल में सिपाही के पदों पर भर्ती की जाएगी. उन्होंने बताया कि अब यह भर्ती समूह 'घ' नहीं समूह 'ग' के अंतर्गत की जाएगी. साथ ही जरूरी योग्यता को भी बढ़ाकर इंटरमीडिएट कर दिया गया है. यह भर्ती उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSC) द्वारा की जा जाएगी.

Tags:

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us