Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Sharabi Monkey : शराब के शौकीन बन्दर से परेशान ठेके वाला, ग्राहकों से छीन पी जाता है पूरी बोतल

Sharabi Monkey : शराब के शौकीन बन्दर से परेशान ठेके वाला, ग्राहकों से छीन पी जाता है पूरी बोतल
शराबी बंदर. वायरल वीडियो का स्क्रीन शॉट

यूपी के रायबरेली जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, यहां एक बंदर का शराब पीने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. दुकान का संचालक बंदर की हरकतों से परेशान हो आबकारी विभाग से मदद की गुहार लगाई है.

monkey drinking alcohol video :  इंसानों का शराब पीना आम बात है, लेकिन कोई जानवर यदि शराब का आदी हो जाए तो मामला अजीबोगरीब हो जाता है.ऐसा ही एक मामला रायबरेली ज़िले से सामने आया है, जहां एक सरकारी शराब की दुकान में बंदर का आतंक जारी है.दरअसल बंदर को शराब पीने की लत गई है.बंदर को शराब का ऐसा चस्का लगा है कि वह ठेके पर शराब खरीदने वाले ग्राहकों से शराब की बोतल छीन लेता औऱ पूरी की पूरी बोतल गटक जाता है.

ये मामला है दीनशाह गौरा ब्लाक के अचलगंज का, जहां पर बियर का ठेका है.वहां पर पिछले करीब एक माह से बंदर शराब के शौकीनों के लिए आतंक का पर्याय बना हुआ है.ऐसा नहीं है कि वह सिर्फ बियर पीने वालों को दौड़ाता है.

बंदर बियर छीनने के बाद पी भी जाता है.जब तक ठेका खुला रहता है, वह आसपास ही रुककर दुकान पर आने वालों पर नजर गड़ाए रहता है.सेल्समैन श्याम सुंदर ने बताया कि जब वह जब दौड़ाते हैं तो बंदर उलटा उन्हें ही दौड़ा लेता है.इसकी वजह से ठेके की बिक्री प्रभावित होने लगी है। सोमवार को बंदर का बियर पीते वीडियो भी वायरल हुआ है.

रायबरेली के जिला आबकारी अधिकारी आरपी सिंह ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है. इस पर वन विभाग से कार्रवाई करवाई जाएगी. उन्हें बंदर को वहां से ले जाने के लिए कहा जाएगा.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-4 पर शुरू हुआ जनरल टिकट काउंटर, यात्रियों के लिए खुशखबरी

Tags:

Latest News

Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
फतेहपुर कलक्ट्रेट परिसर में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाकर नारेबाजी करने के मामले में शहर कोतवाली पुलिस...
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Follow Us