Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP Shikshak Bharti 2022:फतेहपुर में शिक्षक भर्ती की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का कलक्ट्रेट में जोरदार प्रदर्शन.सौंपा ज्ञापन

UP Shikshak Bharti 2022:फतेहपुर में ज्ञापन सौंपते अभ्यर्थी

शिक्षक भर्ती की माँग को लेकर यूपी में लगातार अभ्यर्थी प्रदर्शन कर रहे हैं. अभी हाल ही में सरकार ने पिछली 69000 शिक्षक भर्ती के शेष बचे पदों (17000) पर जल्द ही विज्ञापन जारी करने का आश्वासन दिया है.लेकिन अभ्यर्थी 1 लाख पदों पर भर्ती निकालने की मांग कर रहे हैं. फतेहपुर में भी अपनी मांगों को लेकर युवाओं ने प्रदर्शन किया. Up Shikshak Bharti 2022 Fatehpur News

Fatehpur News:नौकरी औऱ रोजगार के मुद्दे पर योगी सरकार हमेशा से निशाने पर रही है.सरकार पर आरोप है कि सरकारी विभागों में थोक के भाव में पद रिक्त पड़े हुए हैं, लेकिन सरकार भर्ती ही नहीं निकाल रही है.सबसे ज्यादा पद शिक्षा विभाग में खाली हैं.यूपी में बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षकों की भर्ती न निकलने से अभ्यर्थियों में रोष है.जिलों से लेकर लखनऊ तक अभ्यर्थियों का भर्ती को लेकर धरना प्रदर्शन जारी है. UP Shikshak Bharti 2022 Latest News

शुक्रवार को फतेहपुर में भी शिक्षक भर्ती की राह देख रहे सैकड़ो युवाओं ने अपनी मांगों को लेकर कलक्ट्रेट में जमकर नारेबाजी की औऱ मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन डीएम कार्यालय में सौंपा.

ज्ञापन देने पहुँचें टीईटी पास युवा अभय शुक्ला ने बातचीत करते हुए बताया कि सरकार 17 हजार पदों पर भर्ती का झुनझुना दिखाकर युवाओं को बेवकूफ बनाने का काम कर रही है.इतने लड़के टीईटी परीक्षा पास करके नौकरी की आस में इधर उधर घूम रहे हैं. Fatehpur Shikshak Bharti Protest

अभय बताते हैं कि आरटीआई से प्राप्त डाटा के अनुसार प्रदेश में 173795 पद बेसिक शिक्षा में खाली हैं.सरकार को जल्द से जल्द एक लाख पदों पर शिक्षक भर्ती निकालनी चाहिए नहीं तो योगी सरकार को इसका खामियाजा 2022 के चुनाव में उठाना पड़ेगा.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में अचानक नवविवाहित दंपत्ति ने लगाई फांसी ! पांच महीने पहले हुआ था प्रेम विवाह

डीएम को ज्ञापन देने के साथ अभ्यर्थियों ने एक ज्ञापन भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा औऱ बीजेपी से सदर विधायक विक्रम सिंह को भी सौंपा.

Read More: UP Panchayat Ghotala: फतेहपुर की इस पंचायत में 1500000 का घोटाला, डीएम की नोटिस, क्या प्रधान सचिव पर होगी कार्रवाई?

07 Jan 2022 By Shubham Mishra

UP Shikshak Bharti 2022:फतेहपुर में शिक्षक भर्ती की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का कलक्ट्रेट में जोरदार प्रदर्शन.सौंपा ज्ञापन

Fatehpur News:नौकरी औऱ रोजगार के मुद्दे पर योगी सरकार हमेशा से निशाने पर रही है.सरकार पर आरोप है कि सरकारी विभागों में थोक के भाव में पद रिक्त पड़े हुए हैं, लेकिन सरकार भर्ती ही नहीं निकाल रही है.सबसे ज्यादा पद शिक्षा विभाग में खाली हैं.यूपी में बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षकों की भर्ती न निकलने से अभ्यर्थियों में रोष है.जिलों से लेकर लखनऊ तक अभ्यर्थियों का भर्ती को लेकर धरना प्रदर्शन जारी है. UP Shikshak Bharti 2022 Latest News

शुक्रवार को फतेहपुर में भी शिक्षक भर्ती की राह देख रहे सैकड़ो युवाओं ने अपनी मांगों को लेकर कलक्ट्रेट में जमकर नारेबाजी की औऱ मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन डीएम कार्यालय में सौंपा.

ज्ञापन देने पहुँचें टीईटी पास युवा अभय शुक्ला ने बातचीत करते हुए बताया कि सरकार 17 हजार पदों पर भर्ती का झुनझुना दिखाकर युवाओं को बेवकूफ बनाने का काम कर रही है.इतने लड़के टीईटी परीक्षा पास करके नौकरी की आस में इधर उधर घूम रहे हैं. Fatehpur Shikshak Bharti Protest

अभय बताते हैं कि आरटीआई से प्राप्त डाटा के अनुसार प्रदेश में 173795 पद बेसिक शिक्षा में खाली हैं.सरकार को जल्द से जल्द एक लाख पदों पर शिक्षक भर्ती निकालनी चाहिए नहीं तो योगी सरकार को इसका खामियाजा 2022 के चुनाव में उठाना पड़ेगा.

डीएम को ज्ञापन देने के साथ अभ्यर्थियों ने एक ज्ञापन भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा औऱ बीजेपी से सदर विधायक विक्रम सिंह को भी सौंपा.

Tags:

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर कांड में फरार बबलू सिंगरौर पर एक लाख का इनाम ! बुलडोजर ने तोड़ दी हेकड़ी, सात टीमें दे रहीं दबिश Fatehpur News: फतेहपुर कांड में फरार बबलू सिंगरौर पर एक लाख का इनाम ! बुलडोजर ने तोड़ दी हेकड़ी, सात टीमें दे रहीं दबिश
फतेहपुर के खागा दुष्कर्म कांड में मुख्य आरोपी बबलू सिंगरौर अब भी फरार है. पुलिस ने इनाम बढ़ाकर एक लाख...
Etawah Punarjanm ki kahani: पुनर्जन्म की इस हैरान कर देने वाली कहानी सुन हो जाएंगे रोंगटे खड़े ! अमेरिकी वैज्ञानिकों ने इस सच्ची घटना पर लगाई थी मुहर
Accident In Fatehpur: फतेहपुर में बारातियों से भरी बस डंपर से टकराकर पलटी, बड़ी संख्या में घायल
आज का राशिफल 25 अप्रैल 2026: शनिवार के दिन कैसे रहेंगे आपके ग्रह, जानिए दैनिक भाग्यफल में क्या कहते हैं सितारे
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह की तहरीर पर सपा मीडिया सेल के एक्स अकाउंट पर दर्ज हुआ मुकदमा
Uttar Pradesh: यूपी के किसान 30 तारीख तक करा लें ये काम, नहीं बंद हो जाएगा सरकारी योजनाओं का लाभ
Fatehpur News: बेटे की शादी का कार्ड बांटने निकले पिता और भतीजे की मौत, खुशियां बदलीं मातम में

Follow Us