Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

आईएएस आञ्जनेय कुमार सिंह की यूपी में प्रतिनियुक्ति की सीमा बढ़ी जानिए वज़ह

आईएएस आञ्जनेय कुमार सिंह की यूपी में प्रतिनियुक्ति की सीमा बढ़ी जानिए वज़ह
ias anjney kumar singh :फ़ाइल फ़ोटो

IAS Aunjaney Kumar Singh

वर्तमान में रामपुर ज़िले में डीएम के रूप में तैनात आईएएस आञ्जनेय कुमार सिंह की यूपी में प्रतिनियुक्ति की समय सीमा को केंद्र सरकार ने दो साल के लिए बढ़ा दिया है.पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..

लखनऊ:रामपुर के जिलाधिकारी आञ्जनेय कुमार सिंह अपनी तेज़ तर्रार छवि के लिए पूरे प्रदेश में चर्चित हैं।रामपुर से पहले फतेहपुर के डीएम के रूप में तैनात रहे आञ्जनेय की चर्चा उसी वक़्त से पूरे प्रदेश में होने लगी थी जब उन्होंने पूरे ज़िले में अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया था ख़ासकर शहरी इलाके में जिस तरह उन्होंने अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान चलवाया था उससे उनकी चर्चा पूरे प्रदेश में होने लगी थी।Ias aunjneya kumar singh

इस अभियान के चलते कई बड़े नेताओं के निशाने पर भी आए लेकिन उनके मजबूत इरादों ने उल्टे नेताओं के हौसले पस्त कर दिए थे।

फतेहपुर से उनका तबादला शासन ने रामपुर ज़िले में कर दिया औऱ उन्होंने सरकार के आदेश पर जिस तरह से सपा के कद्दावर नेता आज़म खान के विरुद्ध कार्यवाही की उससे उनकी चर्चा प्रदेश में ही नहीं पूरे देश में होने लगी।

आजम खान को भूमाफिया घोषित करने का मामला हो या फ़िर जौहर यूनिवर्सिटी का डीएम आञ्जनेय के नेतृत्व में रामपुर के जिला प्रशासन ने जिस तरह से कार्यवाही की उसने आज़म औऱ उनके पूरे कुनबे की कमर तोड़ दी।

Read More: लखनऊ में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात: पति ने पत्नी की गोली मारकर की हत्या, बहन को भी उतारा मौत के घाट, फिर खुद दी जान

आईएएस आञ्जनेय की तेज़ तर्रार औऱ ईमानदार छवि को देखते हुए केंद्र सरकार उन पर मेहरबान है।केंद्र ने आंजनेय कुमार सिंह की प्रतिनियुक्ति यूपी में दो साल के लिए और बढ़ा दी है। केंद्र सरकार ने नियमों को शिथिल कर अंतर्राज्यीय प्रतिनियुक्ति की अवधि बढ़ाने से संबंधी प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। केंद्रीय कार्मिक एवं पेंशन मंत्रालय ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। सिक्किम कॉडर के 2005 बैच के आईएएस अधिकारी आंजनेय 16 फरवरी 2015 से यूपी में प्रतिनियुक्ति पर हैं। सामान्य नियमों के तहत उनकी प्रतिनियुक्ति नहीं बढ़ सकती थी।केंद्र ने नियमों को शिथिल कर यह मंजूरी दी है।

Read More: UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us