Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Up Corona News: चार भाइयों समेत परिवार के आठ लोगों की 20 दिनों के अंदर मौत दहशत में गाँव.!

Up Corona News: चार भाइयों समेत परिवार के आठ लोगों की 20 दिनों के अंदर मौत दहशत में गाँव.!
सांकेतिक फ़ोटो

प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बाहरी इलाके में स्थित एक गांव में बीस दिनों के अंदर एक ही परिवार के आठ लोगों की मौत हो गई है।पढ़ें दिल को झकझोर देने वाली रिपोर्ट.. uttar pradesh corona updates corona news in up

लखनऊ :( up corona news ) कोरोना की दूसरी लहर ने जमकर तबाही मचाई है।सरकारी आंकड़ों को एक किनारे रख दें तो असलियत डराने वाली है।हर इंसान डर व दहशत के साए में जीने को मजबूर था।कई परिवार ऐसे हैं जिनके घरों में मातम का पहाड़ टूट पड़ा है।एक साथ घर के कई कई सदस्य काल के गाल में समा गए हैं।ऐसा ही एक बदनसीब परिवार लखनऊ के बाहरी इलाक़े में स्थित गाँव इमालिया में रहता था।

जहाँ बीस दिनों के भीतर परिवार के आठ सदस्यों की मौत आक्सीजन की कमी, सीने में दर्द औऱ बुखार की वजह से हो गई थी।लेकिन अब तक गांव में न तो कोई जांच हुई है औऱ न ही कोई सेनेटाइजेशन हुआ है।पूरा गांव डर व दहशत के साए में जी रहा है।

परिवार के जीवत बचे सदस्य ओमकार यादव ने अनुसार 25 अप्रैल से 15 मई के बीच घर के आठ लोगों की मृत्यु हुई है।जिनमें उनके चार भाई, दो बहनें औऱ माँ शामिल हैं।इन मौतों से सदमे में आई मौसी की भी अगले दिन हार्ट अटैक से मौत हो गई थी।

ओमकार यादव आरोप लगाते हैं कि उनके परिवार के सदस्यों को अस्पताल ले जाया गया लेकिन उन्हें ऑक्सीजन बेड और उचित इलाज नहीं दिया गया। सोमवार को उन्होंने परिवार के पांच सदस्यों की तेहरवीं  की है शेष तीन सदस्यों के लिए अनुष्ठान बाद में किया जाएगा।

Read More: यूपी में 17 IAS अफसरों का तबादला: आंजनेय कुमार सिंह को नहीं मिला एक्सटेंशन ! योगी थे नाराज़, जानिए क्या रहीं चर्चाएं

ओमकार को इस बात का अफसोस है कि उनके साथ इतनी बड़ी त्रासदी हुई परिवार के बच्चे अनाथ हो गए हैं लेकिन कोई भी जन प्रतिनिधि या सरकारी नुमाइंदा उनका दर्द बांटने नहीं आया।

Read More: UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं

Tags:

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us