Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Uttar Pradesh:यूपी के लिए गौरव के पल गणतंत्र दिवस की झाँकी नम्बर-1

Uttar Pradesh:यूपी के लिए गौरव के पल गणतंत्र दिवस की झाँकी नम्बर-1
विजेता ट्राफी प्रदान करते किरण रिजिजू

गणतंत्र दिवस के मौक़े पर दिल्ली के राजपथ में निकली झांकियों में यूपी की झाँकी को पहला स्थान मिला है..पढें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..

लखनऊ: गणतंत्र दिवस के मौक़े पर दिल्ली के राजपथ पर निकली सभी प्रदेशो की झाँकियों में यूपी की झाँकी को पहला स्थान मिला है।केंद्रीय युवा एवं खेल मंत्री किरण रिजिजु ने गुरुवार को झांकी को पहला पुरस्कार प्रदान किया। उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल, सूचना निदेशक शिशिर और टीम ने दिल्ली में पुरस्कार ग्रहण किया।

सीएम को ट्रॉफी सौपते नवनीत सहगल और शिशिर

बता दें कि उत्तर प्रदेश की झाँकी अयोध्या राम मंदिर और दीपोत्सव पर आधारित थी।जब झाँकी राजपथ पर निकली तो सभी का मन झाँकी ने मोह लिया।

बताया जाता है कि इस झाँकी की  पूरी रूप रेखा बनाने में उत्तर प्रदेश सरकार के सूचना निदेशक शिशिर ने महत्वपूर्ण निभाई है।उन्होंने एक सप्ताह तक दिल्ली में रूककर इसकी पूरी तैयारी करवाई थी।

सूचना निदेशक शिशिर ने बताया कि इस वर्ष के गणतंत्र दिवस में उत्तर प्रदेश की भव्य झांकी को प्रथम स्थान पाने का गौरव प्राप्त हुआ है।इसके लिए सारी टीम को दिल से बधाई।गीतकार विरेंद्र सिंह को भी विशेष आभार।

Read More: Unnao News: 28 साल पहले जिस बेटे की हो गई थी तेरहवीं, वह अचानक जिंदा घर लौटा, मां से मिल छलक पड़े आंसू

उन्होंने यह भी बताया कि यूपी को दो वर्षों से पुरस्कार मिल रहा है। पिछली बार दूसरा स्थान मिला था। लखनऊ के गीतकार व साहित्यकार वीरेन्द्र ने इस झांकी का शीर्षक गीत (थीम सांग) में अयोध्या और सीता-राम के प्रति जनमानस की आस्था का उल्लेख किया है।

Read More: Uttar Pradesh: यूपी में कोटेदारों को सीएम योगी का बड़ा तोहफा, कमीशन बढ़ाकर बदला नाम, अब कहलाएंगे अन्नपूर्णा भवन संचालक

गुरुवार को पुरुस्कार की ट्राफी लेकर अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल औऱ सूचना निदेशक शिशिर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले औऱ ट्राफी मुख्यमंत्री को सौंपी।

Read More: UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश में 6 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़-वज्रपात की आशंका पर सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश

Tags:

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us