
Lucknow News:विधान परिषद सभापति ने किया मासिक पत्रिका के विशेष अंक का विमोचन
विधानपरिषद सभापति ने गुरुवार को सुप्रसिद्ध साहित्यकार डॉ. राजकुमार शर्मा पर केंद्रित मासिक पत्रिका 'नूतन कहानियां' के अंक का विमोचन किया. Lucknow News Nutan kahaniyan launched
Lucknow News:गुरुवार को वरिष्ठ पत्रकारों की उपस्थिति में विधानपरिषद कक्ष में आयोजित हुए कार्यक्रम में विधानपरिषद सभापति कुँवर मानवेन्द्र सिंह (Kunwar Manvendra Singh) ने सुप्रसिद्ध साहित्यकार डॉ. राजकुमार शर्मा पर केंद्रित मासिक पत्रिका 'नूतन कहानियां' के अंक का विमोचन किया।इस विशेष कार्यक्रम का संचालन राज्य मुख्यालय पर मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार प्रेम शंकर अवस्थी ने किया।
नूतन कहानियां मासिक पत्रिका सुरेन्द्र अग्निहोत्री के संपादन में वर्ष 2018 से साहित्य,कला एवं संस्कृति की पत्रिका के रूप में परिवर्तित हो कर साहित्य जगत में अलग पहचान स्थापित करने में सफल हुई है।
प्रयागराज के वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. राजकुमार शर्मा पर केंद्रित अंक के विमोचन के अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. पवन, डॉ. ब्रह्मदेव तिवारी आईएएस,डा.राजेश सिंह प्रमुख सचिव विधान परिषद, प्रमोद गोस्वामी, सुरेन्द्र दुबे, सुरेश गुप्ता विदेश सेवा के वरिष्ठ अधिकारी, वरिष्ठ पत्रकार सुरेश द्विवेदी, पी एन द्विवेदी, विजय निगम, राजेंद्र सिंह,वीरेंद्र सक्सेना पूर्व सूचना आयुक्त आदि मौजूद रहे। Lucknow News
डा0 राजकुमार शर्मा का साहित्य सेवा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान रहा। इस कार्य के लिए संपादक सुरेन्द्र अग्निहोत्री बधाई के पात्र हैं।आईएएस अफ़सर डॉ ब्रह्मदेव तिवारी ने कहा कि साहित्य के बिना समाज का उत्थान एवं विकास संभव नहीं है। इसलिए जरूरी है कि साहित्य कला एवं संस्कृति के विकास पर ध्यान दिया जाए।महादेवी वर्मा, निराला जी, पंत जी के सानिध्य में कार्य करने वाले डॉक्टर राजकुमार शर्मा पर केंद्रित अंक निकालकर सुरेंद्र अग्निहोत्री ने महत्वपूर्ण कार्य किया है। Dr Rajkumar Sharma
