Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

uttar pradesh news:पूर्व राज्यपाल का लखनऊ के पीजीआई में निधन

uttar pradesh news:पूर्व राज्यपाल का लखनऊ के पीजीआई में निधन
माता प्रसाद पूर्व राज्यपाल।फ़ाइल फ़ोटो

अरुणाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल रहे माता प्रसाद का लखनऊ के पीजीआई अस्पताल में बीमारी के बाद निधन हो गया.पढ़ें युगान्तर प्रवाह की रिपोर्ट.

लखनऊ:अरुणाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल माता प्रसाद का लखनऊ के पीजीआई अस्पताल में निधन हो गया।माता प्रसाद 1993 से 1999 तक अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल रहें हैं।mata prasad governor

माता प्रसाद(mata prasad) यूपी के जौनपुर ज़िले के मछली शहर के रहने वाले थे।उन्होंने राजनीति की शुरुआत कांग्रेस से की थी औऱ अंत समय तक कांग्रेसी ही रहे।साल 1957 से 1974 तक ज़िले की शाहगंज विधानसभा सीट से विधायक चुने गए।इसके बाद विधानपरिषद सदस्य चुने गए औऱ प्रदेश की नारायण दत्त तिवारी सरकार में मंत्री बने।

कांग्रेस की नरसिम्हा राव सरकार में माता प्रसाद को अरुणाचल प्रदेश का राज्यपाल बना दिया गया था।जानकार बताते हैं कि भारतीय राजनीति में माता प्रसाद की छवि बेहद सादगीपूर्ण थी उन्होंने अपना पूरा जीवन सादगी से काटा है।

राजनीति के साथ साथ उन्हें साहित्य के क्षेत्र में भी रूचि थी।उन्होंने एकलव्य खंडकाव्य, राजनीति की अर्थ सतसई, परिचय सतसई, दिग्विजयी रावण जैसी काव्य कृतियों की रचना भी की।

Read More: लखनऊ में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात: पति ने पत्नी की गोली मारकर की हत्या, बहन को भी उतारा मौत के घाट, फिर खुद दी जान

Tags:

Latest News

Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
फतेहपुर कलक्ट्रेट परिसर में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाकर नारेबाजी करने के मामले में शहर कोतवाली पुलिस...
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Follow Us