Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

मध्य प्रदेश के राज्यपाल लाल जी टण्डन का निधन..!

मध्य प्रदेश के राज्यपाल लाल जी टण्डन का निधन..!
लाल जी टण्डन फ़ाइल फ़ोटो।

भाजपा के वरिष्ठ नेता रहे व वर्तमान में मध्यप्रदेश के राज्यपाल लाल जी टण्डन का निधन हो गया..पढ़ें युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट।

लखनऊ:पिछले कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती मध्यप्रदेश के राज्यपाल लाल जी टण्डन का निधन हो गया।उनके निधन सूचना बेटे आशुतोष टण्डन ने ट्वीटर के ज़रिए दी।लालजी टंडन को 11 जून को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के बाद लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती किया गया था।उनकी उम्र क़रीब 85 वर्ष थी।

ये भी पढ़ें-यूपी पुलिस का ये सिपाही तो बड़ा अय्याश निकला.!

उनकी अनुपस्थिति में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को मध्य प्रदेश के राज्यपाल का अतिरिक्त दायित्व सौंप दिया गया था।

लखनऊ में 1935 में जन्मे लालजी टंडन भारतीय जनता पार्टी के एक वरिष्ठ राजनेता थे।वे उत्तर प्रदेश में कल्याण सिंह की सरकार और मायावती की बीएसपी-बीजेपी गठबंधन सरकार में मंत्री रहे।वे 2003 से 2007 तक उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता विपक्ष भी रहे।2009 में वे लखनऊ से लोकसभा सदस्य निर्वाचित हुए।ये सीट इससे पहले पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सीट थी जहाँ से वे लगातार चार बार सांसद रहे।2018 में उन्हें बिहार का राज्यपाल बनाया गया था।इसके अगले साल वो मध्य प्रदेश के राज्यपाल बनाए गए।

Read More: Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका

ये भी पढ़ें-UP:दबंगो से परेशान माँ और बेटी ने विधान भवन के सामने ख़ुद को लगाई आग..हालत नाज़ुक..!

Read More: Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लालजी टंडन के निधन पर शोक जताते हुए ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने लिखा है कि 'उन्होंने उत्तर प्रदेश में बीजेपी को मज़बूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई'।

Read More: Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Tags:

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में पत्नी के मायके से न लौटने पर युवक ने दी जान, घर के कमरे में फंदे से लटका मिला शव Fatehpur News: फतेहपुर में पत्नी के मायके से न लौटने पर युवक ने दी जान, घर के कमरे में फंदे से लटका मिला शव
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक युवक ने पत्नी के घर ना लौटने से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली....
Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम
Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग
Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट ! महिला के उड़े चीथड़े, 150 मीटर दूर जा गिरा हाथ
Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री
Fatehpur News: फतेहपुर में एसपी अभिमन्यु मांगलिक का बड़ा एक्शन, हथगाम इंस्पेक्टर और दरोगा निलंबित, हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर

Follow Us