Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

कानपुर-अपरहण हत्या कांड:कई अफसरों पर गिरी गाज़..!

कानपुर-अपरहण हत्या कांड:कई अफसरों पर गिरी गाज़..!

कानपुर में अपरहण के बाद हुई युवक की हत्या के मामले में पुलिस और सरकार की जमकर आलोचना हो रही है..अब इस मामले में कई पुलिस वालों को निलंबित कर दिया गया है..पढ़ें युगान्तर प्रवाह पर पूरी खबर..

कानपुर:बर्रा थाना क्षेत्र अन्तर्गत घटित हुई घटना से पुलिस और सरकार की जमकर किरकिरी हो रही है।विपक्ष बिगड़ी क़ानून व्यवस्था को लेकर लगातार सरकार पर हमलावर है।इस मामले में सीएम योगी ने सख़्त रूख़ अपनाते हुए कई अफसरों समेत कई पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।

ये भी पढ़ें-UP:कानपुर में एक और बड़ा कांड..अपरहण के बाद ही कर दी गई थी हत्या..फिर ले ली तीस लाख की फ़िरौती..!

इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कानपुर नगर अपर्णा गुप्ता, सीओ मनोज गुप्ता को पूरे मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है।इसके अलावा बर्रा थाना प्रभारी रणजीत राय, चौकी इंचार्ज राजेश कुमार, एसआई योगेंद्र प्रताप सिंह सहित 6 आरक्षियों को भी निलंबित किया गया है।

पुलिस द्वारा पूरे प्रकरण में लापरवाही बरतने, अपराधियों के पुलिस से बच निकलने, फ़िरौती की राशि दिए जाने आदि के सम्बन्ध में डीजीपी द्वारा जाँच वी.पी. जोगदंड अपर पुलिस महानिदेशक को दे दी गई है।

ये भी पढ़ें-IPL 2020:क्रिकेट प्रेमियों का इंतजार ख़त्म..इस तारीख़ को होगा आईपीएल का आगाज़..!

बता दें कि बर्रा थाना क्षेत्र में रहने वाले संजीत यादव नाम के एक युवक का बीते माह अपरहण हो गया था।परिजनों से 30 लाख की फ़िरौती भी ले ली गई लेकिन युवक को पुलिस ढूंढ नहीं पाई।बीते रात पुलिस ने पाँच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया।खुलासे में पता चला कि अपह्रत युवक की हत्या कर शव को किडनैपरों ने पांडु नदी में फेंक दिया है।शव की तलाश जारी है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us