
Fatehpur UP News: पेट्रोल पंपों पर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन
शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी ने देश के अलग अलग राज्यों में बढ़ी हुई पेट्रोल डीजल की कीमतों के विरोध में प्रदर्शन किया।यूपी में जगह जगह कांग्रेसियों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया।फतेहपुर में भी कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया. Fatehpur up news congress protest against petrol diseal price
Fatehpur UP News: केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर फतेहपुर में भी शुक्रवार को कांग्रेसी नेताओं औऱ कार्यकर्ताओं ने बढ़ी हुई पेट्रोल डीज़ल की कीमतों के विरोध में प्रदर्शन किया।कांग्रेसी जन पेट्रोल पम्पों पर पहुँचें औऱ वहीं बैठकर सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की।Fatehpur UP News Congress Protest against petrol diseal price
जिला अध्यक्ष अखिलेश पांडेय में युगान्तर प्रवाह से बातचीत करते हुए बताया कि एक तरफ़ जनता कोरोना महामारी को झेल रही है वहीं दूसरी ओर सरकार पेट्रोल डीज़ल सहित अन्य ज़रूरत की चीजों के दामों में बेतहाशा वृद्धि करके आम जनता की कमर तोड़ने में लगी हुई है।उन्होंने बताया कि सरकार तक जनता की पीड़ा को पहुँचाने के लिए आज पूरे प्रदेश में कांग्रेस ने पेट्रोल पंपों पर सांकेतिक धरना दिया है।

वहीं कांग्रेस के युवा नेता शिवकांत तिवारी ने बातचीत करते हुए सरकार के ऊपर जमकर हमला बोला।कहा कोरोना औऱ महंगाई से जनता मर रही है लेकिन सत्ता में बैठे लोगों को कोई फ़र्क नहीं पड़ रहा है।किसान परेशान है।धान का सीज़न चल रहा है औऱ डीजल कीमत 100 के क़रीब पहुँच गई है।इतनी महंगाई में आखिर किसान कैसे अपना गुजारा करेगा।
प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ नेता सुधाकर अवस्थी, उदित अवस्थी, अरविंद नारायण मिश्र, पंकज गौतम सहित कई नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
