Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur UP News: नौ जून को आनी थी बारात लड़की पहले ही ग़ायब हो गई

Fatehpur UP News: नौ जून को आनी थी बारात लड़की पहले ही ग़ायब हो गई
सांकेतिक फ़ोटो

यूपी के फतेहपुर ज़िले से एक हैरान कर देने वाला वाक्या सामने आया है।जिस लड़की की शादी आज नौ जून को होने वाली थी वह ग़ायब हो गई है।लड़की के अचानक गायब होने से हड़कम्प मच गया है. Fatehpur UP News marriage girl missing

Fatehpur UP News: यूपी के फतेहपुर ज़िले में एक लड़की के ग़ायब होने का अजीबोगरीब मामला प्रकाश में आया है।लड़की के भाई की तरफ़ से पुलिस को दी गई तहरीर में गाँव के ही एक लड़के के ऊपर अगवा करने का आरोप लगाया गया है।नौ जून को लड़की की शादी थी।

मामला ज़िले के खागा कोतवाली क्षेत्र के पुरइन गांव का है।यहाँ के रहने वाले कमलेश सरोज ने बताया कि उनकी बहन की शादी नौ जून को होने वाली थी।लेकिन 4 जून की दोपहर से उसकी बहन ग़ायब हो गई है।कमलेश ने कहा कि वह शादी के कार्ड बांटने के लिए गया हुआ था घर में बहन अकेली थी।Fatehpur khaga news

उसने गांव के ही घनश्याम पुत्र बैजनाथ पर अपनी बहन को अगवा करने का आरोप लगाया है।उसने बताया कि घनश्याम अपराधी छवि का व्यक्ति है।इसके पहले भी वह घर में घुस गया था जिस पर गाँव वालों ने उसे मारा पीटा था।

प्रेम प्रसंग की चर्चा..

Read More: Muder In UP: बहन ने दूसरी जाति के युवक से किया था प्रेम, भाई ने जंगल में घोंट दिया गला, रातभर कुएं के पास बैठा रहा आरोपी

शादी के चंद रोज पहले इस तरह लड़की के ग़ायब हो जाने से गाँव में चर्चाओं का बाजार गर्म है।लोगों में प्रेम प्रसंग की चर्चा है।ऐसा अनुमान भी लोगों द्वारा लगाया जा रहा है कि लड़की अपनी मर्जी से प्रेमी के साथ ग़ायब हुई है।

Read More: Fatehpur Rojgar Mela 2026: विश्व युवा कौशल दिवस पर फतेहपुर आईटीआई में आज रोजगार मेला, 10 कंपनियां करेंगी भर्ती

फ़िलहाल पुलिस इस मामले में गायब हुई लड़की के भाई की तहरीर के आधार पर जांच पड़ताल करने में जुट गई है।

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में चंगाई सभा पर पुलिस की छापेमारी ! धर्मांतरण करने के लगे आरोप, दर्ज हुआ मुकदमा

Tags:

Latest News

फतेहपुर स्वास्थ्य विभाग में 10 आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती पर सवाल, तत्कालीन प्रभारी CMO से 8 बिंदुओं पर जवाब तलब फतेहपुर स्वास्थ्य विभाग में 10 आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती पर सवाल, तत्कालीन प्रभारी CMO से 8 बिंदुओं पर जवाब तलब
फतेहपुर स्वास्थ्य विभाग में आउटसोर्सिंग के जरिए 10 कर्मचारियों की नियुक्ति का मामला जांच के घेरे में आ गया है....
Fatehpur News: पिता के अस्तित्व को बचाने कमिश्नर के पास पहुंची फहमीदा, बोली-आरोपियों को बचा रही पुलिस
यूपी में 17 IAS अफसरों का तबादला: आंजनेय कुमार सिंह को नहीं मिला एक्सटेंशन ! योगी थे नाराज़, जानिए क्या रहीं चर्चाएं
पुत्रदा एकादशी 2026: संतान सुख के लिए क्यों खास है यह व्रत? जानिए पौराणिक कथा और महत्व
आज का राशिफल 23 अगस्त 2026: कुंभ राशि वालों का बन रहा है धन योग, इन राशियों के जातकों को रहना है सावधान
Fatehpur News: फतेहपुर में ग्राम विकास अधिकारी के खाते से गायब हो गएं लाखों रुपए ! पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
Fatehpur News: फतेहपुर में चंगाई सभा पर पुलिस की छापेमारी ! धर्मांतरण करने के लगे आरोप, दर्ज हुआ मुकदमा

Follow Us