Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News:फ़तेहपुर का टॉप टेन अपराधी शराब माफ़िया अमरजीत पुलिस के हत्थे चढ़ा।

Fatehpur News:फ़तेहपुर का टॉप टेन अपराधी शराब माफ़िया अमरजीत पुलिस के हत्थे चढ़ा।
पुलिस की गिरफ्त में गैंगेस्टर अमरजीत सिंह

फ़तेहपुर के टॉप टेन अपराधियों में सुमार अमरजीत सिंह पुलिस के हत्थे चढ़ गया।जिले के विभिन्न थानों में इसके ख़िलाफ़ 17 मुकदमे दर्ज हैं।मीरमऊ का रहने अमरजीत के ख़िलाफ़ कई बार गैंगस्टर की कार्रवाई हो चुकी है अकेले मलवां थाने में इसके ख़िलाफ़ 12 मुकदमे दर्ज हैं।सुनिए एसपी सतपाल अंतिल ने क्या कहा..(Fatehpur Crime News Today)

फ़तेहपुर(Fatehpur News):जिले के टॉप 10 अपराधियों में शामिल गैंगेस्टर अमरजीत सिंह(38)पुत्र सूरजपाल सिंह निवासी मीरमऊ थाना मलवां को रविवार देर रात औंग थाना क्षेत्र के खदरा रेलवे क्रासिंग से पुलिस आबकारी और स्वाट टीम ने गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है रात्रि करीब साढ़े ग्यारह बजे अमरजीत अपनी टाटा सफारी से देवमई की तरफ़ जा रहा था।मुखविर की सूचना पर पहुंची स्वाट,पुलिस और आबकारी विभाग ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

एसपी सतपाल अंतिल ने बताया कि अमरजीत सिंह जिले का टॉप टेन अपराधी है इस कई बार गैंगेस्टर सहित अन्य धाराओं में कार्रवाई हो चुकी है और कुर्की भी की जा चुकी है।पुलिस द्वारा औंग थाना क्षेत्र से उसको गिरफ्तार किया गया है इसके पास से दो बोरी देशी शराब,यूरिया,10 लीटर आपमिश्रित शराब और क्यू आर कोड प्राप्त किया गया है।

आपको बतादें अमरजीत सिंह पर अबतक जिले के विभिन्न थानों में 17 मुकदमे दर्ज हो चुके हैं।इनमें से अकेले 12 मुकदमे मलवां थाने में दर्ज है जिसमे तीन से चार बार गैंगेस्टर की कार्रवाई हो चुकी है।

शराब के कारोबार से बनाई करोड़ो की संपत्ति..

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में गूंजा गो सम्मान आवाह्न अभियान ! लाखों हस्ताक्षरों के साथ डीएम को सौंपा जाएगा ज्ञापन

मलवां थाने के मीरमऊ का रहने वाला 38 वर्षीय अमरजीत ने शराब के कारोबार से करोड़ों की संपत्ति अर्जित कर ली है।कई बार जेल जाने के बाद भी इसने शराब का काला कारोबार बंद नहीं किया।शराब के काले कारोबार को बढ़ाने में इसके भाई राकेश सिंह और समरजीत सिंह का भी बड़ा योगदान रहा है। अमरजीत के दोनों भाइयों के खिलाफ भी कई धाराओं में एफआईआर दर्ज है।

Read More: Jageshwar Temple History: अद्भुत है जागेश्वर धाम की महिमा ! हाथी भी नहीं हिला पाया था शिवलिंग, जानिए क्या है इसका इतिहास

Tags:

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us