Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur road accident:फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा पिता पुत्र समेत तीन की मौत

Fatehpur road accident:फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा पिता पुत्र समेत तीन की मौत
Fatehpur road accident:घटनास्थल पर मौजूद पुलिस।फ़ोटो-युगान्तर प्रवाह

यूपी के फतेहपुर (fatehpur news) में गुरुवार रात एक दर्दनाक सड़क (road accident) में पिता पुत्र समेत तीन लोगों की मौत हो गई है.पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..

Fatehpur road accident:यूपी के फतेहपुर में गुरुवार रात एक भीषण हादसा हो गया।इस हादसे में पिता पुत्र समेत तीन लोगों की मौत हो गई है।हादसे की सूचना पर मौक़े पर सीओ समेत भारी पुलिस बलमौजूद है।हादसा थरियांव थाना क्षेत्र के आंबापुर मोड़ के क़रीब नेशनल हाईवे पर हुआ है।fatehpur news

जानकारी के अनुसार गाजीपुर थाना क्षेत्र के इन्द्रों निवासी चंद्रशेखर (40) गुरुवार दोपहर मकर संक्रांति (खिचड़ी) के अवसर पर अपनी ससुराल हाशिमपुर भेदपुर थाना थरियांव आए हुए थे।देर शाम वहां से बाइक लेकर आंबापुर के लिए निकले थे।उनके साथ 6 साल का इकलौता बेटा शुभम औऱ हाशिमपुर का रहने वाला पड़ोसी रामबरन (40) भी था।तीनों लोग एक ही बाइक पर सवार थे।आंबापुर मोड़ के निकट बाइक को पीछे से एक ट्रक ने टक्कर मार दी औऱ तीनों उसी ट्रक की चपेट में आ गए।ट्रक कुचलते हुए आगे की ओर निकल गया।तीनों की मौके पर ही मौत हो गई थी।Fatehpur road accident

परिवार में मचा कोहराम..

हादसे की खबर जैसे ही परिजनों को लगी तो कोहराम मच गया।तीनों शव इतनी बुरी तरह से कुचले थे कि शवों की शिनाख्त करने में पुलिस को काफी समय लग गया।बताया जा रहा है कि हादसे में जान गवाने वाले चंद्रशेखर का इकलौता पुत्र शुभम था उसकी भी मौत पिता के साथ हो जाने से पत्नी सीमा का रो रोकर बुरा हाल हो गया है।fatehpur road accident

Read More: Fatehpur Encounter: फतेहपुर में पुलिस मुठभेड़, 10 मुकदमों वाला शातिर बदमाश घायल, साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार

Tags:

Latest News

Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
फतेहपुर के हथगाम थाना क्षेत्र में सोमवार रात पुलिस और गोकशी के आरोपियों के बीच मुठभेड़ हो गई. पुलिस की...
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका
Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज
Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या
Janmashtami 2026: 15 साल बाद जन्माष्टमी पर बन रहा अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र का दुर्लभ शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त
UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश में 6 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़-वज्रपात की आशंका पर सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश

Follow Us