Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Gram Panchayat News:फतेहपुर में ग्राम प्रधान की क्यों छिनने जा रही है प्रधानी किया था इतना बड़ा फर्जीवाड़ा

Fatehpur Gram Panchayat News:फतेहपुर में ग्राम प्रधान की क्यों छिनने जा रही है प्रधानी किया था इतना बड़ा फर्जीवाड़ा
Fatehpur Gram Panchayat News:सांकेतिक फ़ोटो

आरक्षित सीट पर फ़र्जी जाति प्रमाण पत्र बनवाकर चुनाव लड़कर जीत हासिल करने वाले ग्राम प्रधान का जाति प्रमाण निरस्त कर दिया गया है.जिसके बाद प्रधानी समाप्त करने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है. Fatehpur Gram Pradhan News

Fatehpur Gram Panchayat News:फर्जीवाड़ा कर ग्राम प्रधान बने व्यक्ति के खिलाफ जिला प्रशासन ने कार्यवाही शुरू कर दी है.अब जल्द ही उससे प्रधानी छिन जाएगी औऱ फ़िर ग्राम पंचायत में नए सिरे से ग्राम प्रधान पद का चुनाव होगा.मामला फतेहपुर के भिटौरा विकास खण्ड के सेनपुर मातिनपुर ग्राम पंचायत का है. Fatehpur Gram Pradhan News Bhitaura Block

क्या है पूरा मामला..

भिटौरा विकास खण्ड की सेनपुर मातिनपुर ग्राम पंचायत इस साल हुए पंचायत चुनाव के लिए पिछड़ी जातियों के लिए आरक्षित थी.यहाँ से ग्राम प्रधान का चुनाव नवाज़ शरीफ़ जीते.लेकिन 25 मई को शपथ ग्रहण होने से पहले  गांव के ही रहने वाले जितेंद्र कुमार ने डीएम को दिये गए शिकायती पत्र में बताया कि प्रधान बने नवाज़ सामान्य जाति से हैं.उनकी जाति शेख है.लेकिन उन्होंने तथ्यों को छिपाकर तहसील से पिछड़ी जाति का प्रमाण पत्र बनवा लिया औऱ आरक्षित सीट पर चुनाव लड़ गए.शिकायतकर्ता ने नवाज के शेख़ होने के कई प्रमाण डीएम के सम्मुख प्रस्तुत किए. Fatehpur Gram Pradhan News

मामले की गम्भीरता को देखते हुए डीएम ने अपनी अध्यक्षता में एक जाँच कमेटी गठित की.कमेटी में एडीएम, एसडीएम औऱ जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी शामिल रहे.दोनों पक्षों की ओर से जाँच कमेटी के समक्ष साक्ष्य प्रस्तुत किये गए.जिसके उपरांत शिकायत सही पाए जानें पर कमेटी ने नवाज़ का जाति प्रमाण पत्र निरस्त कर दिया. Fatehpur Gram Panchayat News

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर की इस ग्राम पंचायत में लाखों का घोटाला ! फंसे दो सचिवों को थमाया गया नोटिस, हो सकती है बड़ी कार्रवाई

जाति प्रमाण पत्र निरस्त होने के बाद नवाज़ की प्रधानी भी छिन जाएगी क्योंकि वह ओबीसी आरक्षित सीट पर चुनाव जीतकर प्रधान बने हैं.Fatehpur News

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में एंटी करप्शन का बड़ा एक्शन, 1 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार हुआ वरिष्ठ लेखा परीक्षक

डीएम अपूर्वा दुबे ने अपने मीडिया बयान में कहा कि फ़र्जी दस्तावेज बनाना या बनवाना आपराधिक कृत्य है.नवाज़ का जाति प्रमाण पत्र निरस्त कर आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.Fatehpur Latest News

Read More: Fatehpur News: तेजस द्विवेदी मौत प्रकरण में प्रधानाचार्य गिरफ्तार ! प्रबंधक राकेश त्रिवेदी फरार, पसलियों में मिला फ्रैक्चर

वहीं इस मामले में ग्राम प्रधान नवाज़ शरीफ़ का कहना है कि उनके खिलाफ साज़िश रची गई है. जांच कमेटी ने मेरे द्वारा उपलब्ध कराए गए साक्ष्यों को ठीक से देखा ही नहीं.वह कायस्थ मुस्लिम हैं.परिवार रजिस्टर सहित अन्य दस्तावेजों में उनकी व उनके परिवार की जाति कायस्थ मुस्लिम दर्ज है.जो कि पिछड़ी जाति में आती है.Fatehpur Gram Pradhan News

Tags:

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us