Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur news:जल निगम कर्मियों का जारी है धरना प्रदर्शन, पाँच माह से नहीं मिल रहा वेतन औऱ पेंशन

Fatehpur news:जल निगम कर्मियों का जारी है धरना प्रदर्शन, पाँच माह से नहीं मिल रहा वेतन औऱ पेंशन
Fatehpur news:धरना देते जलनिगम कर्मी।

जल निगम कर्मियों औऱ पेंशनरों का जनपद कार्यालय पर लगातार धरना प्रदर्शन जारी है.कर्मियों को पाँच माह से वेतन नहीं मिल रहा है,जिसके विरोध में कर्मी आन्दोलनरत हैं..पढ़ें युगान्तर प्रवाह की रिपोर्ट..

फतेहपुर:अपनी मांगों को लेकर जल निगम कर्मियों का जिला कार्यालय पर लगातार धरना प्रदर्शन जारी है।बुधवार को उत्तर प्रदेश जल निगम संघर्ष समिति की जनपद इकाई फतेहपुर द्वारा कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया गया।Fatehpur news

आंदोलन रत कर्मियों ने बताया कि उन लोगों को बीते पाँच माह से वेतन नहीं मिल रहा है, इतना ही नहीं जो सेवानिवृत्त हो चुके हैं उन्हें भी पांच महीने से पेंशन नहीं मिली है।इतनी लंबी अवधि से वेतन औऱ पेंशन न मिलने से हम लोगों के सामने भुखमरी का संकट खड़ा हो गया है।लगातार हम लोग सीएम योगी से अपने बकाए वेतन की मांग कर रहें हैं लेकिन सरकार कोई सुनवाई नहीं कर रही है। jal nigam protest

इसके अलावा आंदोलन कर रहे कर्मियों की मांग है कि मृतक आश्रित नियुक्तियों को जो अवरुद्ध कर दिया गया है उनको भी तत्काल बहाल किया जाए।प्रदर्शन के दौरान सुनील कुमार वर्मा, शारिक जमाल, एके श्रीवास्तव, शिव गोविंद, गिरीश शंकर अवस्थी, रमेश तिवारी, अमर सिंह, कमला गौर, राजेन्द्र कुमार, नवाब खां सहित बड़ी संख्या में कर्मी व पेंशनर उपस्थित रहे।

Tags:

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us