Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News:सैकड़ों बीघे गेहूँ की फ़सल जलकर ख़ाक. किसान ने कहा कैसे जीएंगे बच्चे।

Fatehpur News:सैकड़ों बीघे गेहूँ की फ़सल जलकर ख़ाक. किसान ने कहा कैसे जीएंगे बच्चे।
सनगांव और कसेरूवा के बीच खेतों में लगी आग फोटो युगान्तर प्रवाह

फ़तेहपुर में किसानों के साथ एक ऐसा हादसा हो गया है जिसने उसकी क़मर तोड़ दी हैं।मामला सदर तहसील के सनगांव कसेरूवा गांव का है जहां आग की एक चिंगारी ने किसानों के सैकड़ों बीघे की फ़सल को स्वाहा कर दिया है।पढ़ें युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट..

फ़तेहपुर(Fatehpur):बुधवार को सदर तहसील क्षेत्र के सनगांव और कसेरूवा समेत अन्य गांवों के बीच खेतों में आग लगने से सैकड़ों बीघे गेहूं की फ़सल जलकर खाक हो गई।बताया जा रहा है कि सनगांव के खेतों में भूसा बनाने की मशीन चल रही थी और उसी की चिंगारी से आग लगी है लेकिन इसका कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है।

किसानों ने बातचीत के दौरान बताया कि सनगांव, झलहा पूरेताजमहमूदपुर और कसेरूवा गांव के बीच मे पड़ने वाले खेतों के बीच मे आग लगी है।पुरेताज महमूदपुर के रहने वाले विशाल ने बताया कि आग से करीब चार सौ बीघे गेहूं की फ़सल नष्ट हो गई है।फायर ब्रिगेड को जानकारी देने के बाद जब सारी फ़सल जल गई तब वो गई है। विशाल बताते है कि खेतो से ही सटी एक नहर है जिसमें पानी न रहने की वज़ह से देखते ही देखते सारे खेतों में आग पहुंच गई। अगर उसमें पानी होता तो फायर ब्रिगेड की जरूरत ही नहीं पड़ती।

वहीं कसेरूवा के रहने वाले एक किसान की सारी फ़सल जल गई उसने कहा कि अब वो अपने परिवार और मवेशियों को क्या खिलाएगा। अन्तर्द्वन्द में फसे इन किसानों का आखिर क्या होगा? कुछ किसानों का कहना था कि यहां तीन बार आग लग चुकी है लेकिन किसी भी प्रकार की प्रशासनिक सहायता नहीं मिलती है।

तहसीलदार विदुषी सिंह ने क्या...

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, दो अस्पताल और क्लीनिक सीज, अवैध संचालन पर कसा शिकंजा

मौके पर पहुंची तहसीलदार विदुषी सिंह ने युगान्तर प्रवाह से बातचीत करते हुए कहा कि आग का कारण स्पष्ट नहीं हैै उसकी जांच कराई जाएगी।लेकिन शुरुआती जानकारी के अनुसार भूसा बनाने वाली मशील की चिनगारी से ये आग लगी है। उन्होंने कहा नहर में पानी न होने के कारण सारे खेतों में आग लगी है उनके शुरूआती अनुमान से लगभग सौ बीघे खेतों की फ़सल नष्ट हुई है।उन्होंने कहा प्रशासनिक नियमों के आधार पर किसानों को मुवाबजा दिया जाएगा।

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा

Tags:

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us