Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News:होली मिलन समारोह का फाग बना आकर्षण का केंद्र जमकर थिरके ग्रामीण

Fatehpur News:होली मिलन समारोह का फाग बना आकर्षण का केंद्र जमकर थिरके ग्रामीण
सरकंडी गांव में होली मिलन समारोह

होली के मौक़े पर आयोजित हुए होली मिलन कार्यक्रम में फाग गायन आकर्षण का केंद्र रहा.लोग फाग के स्वर औऱ संगीत को सुन झूम उठे.यह कार्यक्रम असोथर विकास खण्ड के सरकंडी गांव में आयोजित हुआ था. Holi Milan Program In Fatehpur

Fatehpur News:होली के मौके पर होने वाले रंगोत्सव की धूम शुरुआती तीन दिनों में ज़्यादा रहती है. हालांकि कई जगहों पर पंचमी औऱ अष्ठमी तिथि को होली का रंग पर्व मनाया जाता है. इस हर्ष औऱ उल्लास वाले त्योहार पर लोग होली मिलन जैसे कार्यक्रमों का आयोजन भी कराते हैं.ऐसा ही एक कार्यक्रम असोथर विकास खण्ड के सरकंडी गांव में हुआ है.जहाँ होली के मौके पर गाया जाने वाला लोकगीत फाग मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा.

इस कार्यक्रम के आयोजक रहे सुनील तिवारी ने बताया कि आधुनिकता की चकाचौंध में अब लोग लोक संगीत फाग को भूलते जा रहे हैं ,विलुप्त होती इस विधा को जीवंत करने के लिए ऐसे आयोजन होने चाहिए ताकि आने वाली पीढ़ी भी हमारी प्राचीन परंपरा के गीत संगीत से जागरूक हो सके, हालांकि अब ऐसे आयोजन बहुत कम हो रहें हैं जो सोचनीय विषय है.

इस अवसर पर सुधीर त्रिपाठी ,चुन्ना बाबा,अनिल त्रिपाठी, पप्पू तिवारी, सुनील तिवारी ( कोटेदार ) विद्दन तिवारी हरितालिका द्विवेदी ,अंकित दीक्षित, इंद्रेश तिवारी,अर्जुन सिंह, राम बहादुर सिंह,गुड्डू निगम व अन्य सैकड़ो की संख्या में ग्रामवासी व क्षेत्रवासी मौजूद रहे.

Tags:

Latest News

फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर आरटीओ कार्यालय के पास बुधवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया....
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट
आज का राशिफल 26 अक्टूबर 2026: कुंभ राशि के लिए बेहतर होगा समय, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल

Follow Us