Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Court Bawal: फतेहपुर कोर्ट के अंदर वकीलों और पुलिस के बीच जमकर मारपीट.महिला जज से अभद्रता

Fatehpur Court Bawal: फतेहपुर कोर्ट के अंदर वकीलों और पुलिस के बीच जमकर मारपीट.महिला जज से अभद्रता
फतेहपुर कोर्ट में भारी पुलिस बल: फोटो युगान्तर प्रवाह

फतेहपुर कोर्ट के अंदर गिरफ्तार हुए वकील को लेकर अधिवक्ताओं और पुलिस के बीच जमकर मारपीट हुई यहां तक की बीच बचाओ करने आईं महिला जज के साथ वकीलों ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया.देखते ही देखते पूरा न्यायालय परिसर पुलिस की छावनी में तब्दील हो गया.पढ़ें युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट(Fatehpur Court Bawal Latest News)

Fatehpur Court Bawal News: फतेहपुर में गिरफ्तार हुए वकील को लेकर एसीजेएम कोर्ट पहुंची पुलिस और अधिवक्ताओं के बीच जमकर मारपीट शुरू हो गई.मारपीट इतनी बढ़ गई की वकीलों ने अधिवक्ता को हिरासत में लाने वाले दारोगा की वर्दी तक फाड़ डाली.बताया जा रहा है कि अधिवक्ता इतने अक्रोशित थे कि बीच बचाओ करने आईं महिला जज से भी अभद्रता से बात की.कुछ ही देर में देखते ही देखते पूरा न्यायालय परिसर पुलिस की छावनी में तब्दील हो गया.

दरअसल जान से मारने के प्रयास के एक मामले में खागा के वकील मोO इजराइल नामित हैं जिन्हें खागा कोतवाली पुलिस ने शनिवार को लगभग चार बजे हिरासत में लेकर एसीजेएम कोर्ट में पेश किया.सुनवाई के दौरान कई अधिवक्ता आकर पुलिस से इस मामले में बहस करने लगे.जज महेंद्र पासवान की कोर्ट के अंदर ही मामला इतना बढ़ गया कि वकीलों ने दारोगा राजीव सिंह के साथ जमकर मारपीट की साथ ही मौके पर पहुंचे कचेहरी चौकी इंचार्ज को भी मारा.(Fatehpur lawyer Police News)

जानकारी के अनुसार जज महेंद्र पासवान ने इस मारपीट की सूचना सीजेएम को दी.मौके पर पहुंचीं महिला जज ने जब अधिवक्ताओं को फटकार लगाई तो अधिवक्ता इतने में भी शांत नहीं हुऐ और उनके साथ भी अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगे.मामले को बढ़ता देख फतेहपुर कचेहरी में कई थानों की फोर्स सहित एसपी राजेश सिंह एडिशन एसपी राजेश कुमार सहित थरियांव सीओ पूजा यादव भी पहुंचीं.इतने में भी अधिवक्ताओं का गुस्सा शांत नहीं हुआ.बताया जा रहा है की सीओ थरियांव सहित कई पुलिस कर्मियों के साथ भी वकीलों ने अभद्रता की.(Fatehpur Court Bawal News)

जिला जज ने संभाली पूरे मामले की कमान

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में नाला सिल्ट सफाई के लिए लाखों का भ्रष्टाचार! सभासद ने डीएम को सौंपे सबूत, जांच की मांग

अधिवक्ताओं और पुलिस के बीच बढ़ते संघर्ष को देख फतेहपुर डिस्ट्रिक जज ने पूरे मामले की कमान संभाली साथ ही उन्होंने पूरे मामले को सुनते हुए पुलिस को भी फटकार लगाई और कहा की जब अधिवक्ता इजराइल आईपीसी की धारा 308 में नामित था तो आपने उसे 307 में कैसे परिवर्तित कर दिया जिसको लेकर इतना बवाल हो रहा है.जानकारी के अनुसार कोर्ट ने    307 के मामले में लाए गए वकील इजराइल को देर शाम बेल पर रिहा कर दिया.

Read More: Fatehpur News: सपा नेता हाजी रजा समेत दो आरोपियों पर 25 हजार का इनाम, गवाह पर हमले के मामले में एसपी का बड़ा एक्शन

छावनी में तब्दील हो गया फतेहपुर न्यायालय

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में गोवंश के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, पांच पुलिस टीमें गठित, आरोपियों की तलाश तेज

अधिवक्ताओं और पुलिस की बढ़ती झड़प को देखते हुए मौके पर भारी संख्या में पीएसी के जवानों को बुलाना पड़ गया.काफी कड़ी मसक्क्त के बाद जिला जज पुलिस प्रशासन और बार एसोसिएशन के समझौते की बार हुई.सूत्रों की माने तो पुलिस ने मारपीट से घायल दारोगा को मेडिकल के लिए भेज दिया है (Fatehpur lawyer Police Court Bawal News)

Tags:

Latest News

Fatehpur News: राकेश त्रिवेदी को शिक्षा माफिया क्यों बता रहे हैं सपा नेता संतोष द्विवेदी, आंदोलन की चेतावनी Fatehpur News: राकेश त्रिवेदी को शिक्षा माफिया क्यों बता रहे हैं सपा नेता संतोष द्विवेदी, आंदोलन की चेतावनी
फतेहपुर में छात्र तेजस द्विवेदी की मौत के मामले को लेकर सियासत तेज हो गई है. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय...
Fatehpur News: तेजस द्विवेदी मौत प्रकरण में प्रधानाचार्य गिरफ्तार ! प्रबंधक राकेश त्रिवेदी फरार, पसलियों में मिला फ्रैक्चर
फतेहपुर स्वास्थ्य विभाग में 10 आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती पर सवाल, तत्कालीन प्रभारी CMO से 8 बिंदुओं पर जवाब तलब
Fatehpur News: पिता के अस्तित्व को बचाने कमिश्नर के पास पहुंची फहमीदा, बोली-आरोपियों को बचा रही पुलिस
यूपी में 17 IAS अफसरों का तबादला: आंजनेय कुमार सिंह को नहीं मिला एक्सटेंशन ! योगी थे नाराज़, जानिए क्या रहीं चर्चाएं
पुत्रदा एकादशी 2026: संतान सुख के लिए क्यों खास है यह व्रत? जानिए पौराणिक कथा और महत्व
आज का राशिफल 23 अगस्त 2026: कुंभ राशि वालों का बन रहा है धन योग, इन राशियों के जातकों को रहना है सावधान

Follow Us