Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur news:जंगल में मिला शव..देशी शराब की बोतलें भी पड़ी थीं..जिले में क्यों हो रहीं हैं इतनी मौतें?

Fatehpur news:जंगल में  मिला शव..देशी शराब की बोतलें भी पड़ी थीं..जिले में क्यों हो रहीं हैं इतनी मौतें?
जंगल में पड़ा अज्ञात शव (फ़ोटो): युगान्तर प्रवाह

फतेहपुर के थरियांव थाना क्षेत्र अंतर्गत एक युवक का शव हाईवे किनारे मिलने से सनसनी फैल गई है..पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर.. Fatehpur news Dead body found in forest Thariyano thana

फतेहपुर:(Fatehpur News) मंगलवार सुबह हाइवे किनारे एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है।ख़बर लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।घटना थरियांव थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार हंसवा पुलिस चौकी से क़रीब एक किलोमीटर दूर हाइवे किनारे पीएनसी प्लांट के पास जंगल  में मंगलवार सुबह क़रीब 33 वर्षीय अज्ञात युवक का शव स्थानीय लोगों ने देखा जिसकी सूचना पुलिस को दी।मौक़े पर हंसवा पुलिस चौकी की टीम पहुँची औऱ शव की शिनाख़्त के लिए आस पास के लोगों से पूछताछ की लेकिन फ़िलहाल शव की शिनाख़्त नहीं हो सकी थी। (Fatehpur news Dead body found in forest Thariyano thana)

बरामद हुई देशी शराब की बोतलें..

शव के पास से देशी शराब की बोतलें भी बरामद हुईं हैं।एक बोतल में शराब से आधी भरी हुई भी थी।अनुमान लगाया जा रहा है कि शराब के अधिक सेवन से युवक की मौत हुई होगी।हालांकि पुलिस अधीक्षक सतपाल आंतिल ने बताया है कि शव के पास से बरामद हुई देशी शराब की बोतल असली हैं क्योंकि बोतल के क्यू आर कोड से इसकी पुष्टि हुई है। (Fatehpur news Dead body found in forest Thariyano thana)

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में नकाबपोश बदमाशों का धावा, मां-बेटे को तमंचे के बल पर बनाया बंधक, कैश और जेवर लेकर भागे

वहीं हंसवा चौकी प्रभारी विध्यवासिनी तिवारी ने बताया कि शव की शिनाख़्त के प्रयास जारी हैं।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह पता चल पाएगी।

Read More: Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला

Tags:

Latest News

UPTET 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, 24 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानिए इस बार क्या हुआ बदलाव UPTET 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, 24 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानिए इस बार क्या हुआ बदलाव
उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 को लेकर...
Fatehpur News: अवैध संबंधों में की गई विवाहिता की हत्या! मुठभेड़ में पकड़ा गया हत्यारोपी, निर्वस्त्र मिला था महिला का शव
Fatehpur News: सर्दी की पहली धुंध में मौत का तांडव! ट्रक की टक्कर से तीन दोस्तों की चली गई जिंदगी, हाईवे पर बिखरे शवों के टुकड़े
Fatehpur News: फतेहपुर में पत्नी के मायके से न लौटने पर युवक ने दी जान, घर के कमरे में फंदे से लटका मिला शव
Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम
Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग

Follow Us