Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Murder News : फतेहपुर में रिश्तों का कत्ल पुत्र ने पिता को उतारा मौत के घाट

Fatehpur Murder News : फतेहपुर में रिश्तों का कत्ल पुत्र ने पिता को उतारा मौत के घाट
फतेहपुर में पुत्र ने की पिता की हत्या : फोटो युगान्तर प्रवाह

फतेहपुर के खागा कोतवाली क्षेत्र से दिल को दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहाँ एक पुत्र ने अपने ही पिता की हत्या कर दी है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

Fatehpur News : फतेहपुर के खागा कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत एक पुत्र ने अपने पिता की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी औऱ शव को सड़क किनारे फेंक दिया. ग्रामीणों की सूचना पर पहुँचीं पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.आरोपी पुत्र को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ में जुटी हुई है. 

जानकारी के अनुसार खागा कोतवाली क्षेत्र के कटोंघन गांव निवासी बचान सिंह ( 65 ) का अपने पुत्र संजय सिंह के साथ झगड़ा हुआ. जिसके बाद पुत्र ने देर रात पिता की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी.औऱ शव को सड़क किनारे फेंक दिया. 

सीओ खागा ने घटना के बाबत बताया कि पुत्र द्वारा पिता की हत्या किए जाने की सूचना पर शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. आरोपी पुत्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. उन्होंने बताया कि अभियुक्त नशेड़ी है. वह अपने पिता से जमीन बेचवाना चाह रहा था. इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ औऱ पुत्र ने धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी.

Tags:

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us