Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur MlA Vikas Gupta News:भाजपा विधायक के ख़िलाफ़ धरने में बैठा बिजली विभाग.आत्मसम्मान के लिए सभी एक साथ-राम सनेही

Fatehpur MlA Vikas Gupta News:भाजपा विधायक के ख़िलाफ़ धरने में बैठा बिजली विभाग.आत्मसम्मान के लिए सभी एक साथ-राम सनेही
Fatehpur News:धरने को सम्बोधित करते हुए एक्सईन रामसनेही

भाजपा विधायक द्वारा बिजली विभाग के जेई के साथ फोन पर की गई गाली गलौच औऱ मारपीट करने की धमकी दिए जाने का मामला गरमा गया है.शिकायत के 24 घण्टे बाद भी एफआईआर दर्ज न होने से विधुत कर्मचारियों में रोष है.बुधवार को विधुत संयुक्त कर्मचारी संगठन के बैनर तले हाइड्रिल कालोनी में कर्मचारी पूरा दिन धरने में बैठे रहे. Fatehpur MLA Vikas Gupta UPPCL News

Fatehpur UPPCL Latest News In Hindi:फतेहपुर में भाजपा विधायक की गाली गलौच औऱ मारपीट की धमकी से आहत बिजली विभाग के कर्मचारी आत्म सम्मान की लड़ाई का हवाला दे बुधवार को पूरा दिन धरने में बैठे.विधायक के खिलाफ शिकायत किए जाने के 24 घण्टे बाद भी एफआईआर दर्ज न होने से कर्मचारियों में रोष है.एक्सईन राम सनेही यादव ने कहा कि यह लड़ाई आत्मसम्मान की है.इसको निर्णायक परिणाम तक लड़ा जाएगा. Fatehpur MLA Vikas Gupta News

क्या है मामला-

मंगलवार रात बिजली विभाग के कर्मचारियों ने सदर कोतवाली पहुँच शाह अयाह से भाजपा विधायक विकास गुप्ता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए तहरीर दी थी.गाजीपुर उपकेंद्र में तैनात अवर अभियंता (जेई) हरिकेश कुमार का आरोप है कि अयाह शाह विधायक विकास गुप्ता (MLA Vikas Gupta) ने मंगलवार शाम क़रीब साढ़े पांच बजे मेरे मोबाइल नम्बर पर फ़ोन कर ग़लत कार्य करने का दबाव बनाया जब मैंने मना कर दिया तो विधायक द्वारा भद्दी भद्दी गालियां दी गईं,लात जूतों से मारने पीटने की व लड़के भेजकर पिटवाने की धमकी दी गई.साथ ही 15-20 फ़र्जी मुक़दमे दर्ज कराने की भी धमकी दी.Fatehpur Latest News In Hindi

इस मामले में एक ऑडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हुआ जिसमें दावा किया गया कि जेई हरिकेश के साथ फोन पर गाली गलौच कर रहा व्यक्ति भाजपा विधायक विकास गुप्ता है.इस ऑडियो की क्लिप पीड़ित जेई ने पुलिस को भी दी है. Fatehpur Vikas Gupta Viral Audio 

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर पुलिस ने हाइवे लुटेरे गैंग का किया पर्दाफाश, मुठभेड़ के बाद चार शातिर गिरफ्तार

कोतवाली प्रभारी ने जाँच कर मुकदमा दर्ज किए जाने का आश्वासन दिया था.लेकिन बुधवार सुबह तक जब मुकदमा दर्ज नहीं हुआ तो अपनी पूर्व घोषणा के तहत कर्मचारी विधुत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले इकठ्ठा होकर धरने पर बैठ गए.बुधवार को संगठन द्वारा डीएम को इस मामले में एक ज्ञापन भी सौंपा गया है.जिसमें विधायक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराए जाने की मांग की गई है.Fatehpur Latest News Vikas Gupta Controversy With JE

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर नगर पालिका में सामग्री खरीद पर बवाल ! सभासदों ने ईओ पर लगाए भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप

धरने में बैठे कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए एक्सईन रामसनेही यादव ने कहा कि यह लड़ाई आत्मसम्मान की है.संघर्ष समिति के निर्णय में हम सब एक साथ हैं.यदि अभी हमने एकजुटता नहीं दिखाई तो आए दिन लोग इसी तरह हमारे साथियों के साथ गाली गलौच मारपीट करते रहेंगे.उन्होंने कहा कि यह लड़ाई निर्णायक परिणाम तक लड़ी जाएगी.Fatehpur UPPCL News

Read More: Fatehpur News: राकेश त्रिवेदी को शिक्षा माफिया क्यों बता रहे हैं सपा नेता संतोष द्विवेदी, आंदोलन की चेतावनी

बता दें कि इस मामले में अभी तक विधायक विकास गुप्ता की तरफ़ से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है.जब भी वह अपना पक्ष रखते हैं.उसको खबर में जोड़ दिया जाएगा.

Tags:

Latest News

Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
फतेहपुर कलक्ट्रेट परिसर में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाकर नारेबाजी करने के मामले में शहर कोतवाली पुलिस...
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Follow Us