Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Dhanteras 2021 Fatehpur News:फतेहपुर में रात को गुलज़ार हुईं बाजारें किसान महंगाई से रहे परेशान

Dhanteras 2021 Fatehpur News:फतेहपुर में रात को गुलज़ार हुईं बाजारें किसान महंगाई से रहे परेशान
Fatehpur Dhanteras News:सराफ़ा में चाँदी के सिक्के ख़रीदते लोग

फतेहपुर में धनतेरस के मौक़े पर पिछले सालों के मुकाबले इस साल दिन भर कम भीड़ रही.देर शाम खरीददारी करने निकले शहर वासियों ने बाज़ार की रौनक बढ़ाई जिससे दुकानदारों की मायूसी कुछ कम हुई.वहीं किसान औऱ मध्यम वर्गीय लोगों पर महंगाई का सीधा असर देखने को मिला. Fatehpur Dhanteras News 2021

Dhanteras 2021 in Fatehpur News:आसमान छू रही महंगाई का सीधा असर त्योहारों पर देखने को मिल रहा है.आम नागरिक औऱ किसानों का  महंगाई की वजह से त्योहार फ़ीका है.धनतेरस के दिन सबसे फतेहपुर में पिछेल सालों की तुलना में कम भीड़ रही.गांवों से शहर की बाजारो में खरीददारी करने वाले इस साल कम पहुँचें.देर शाम जब शहरी शॉपिंग के लिए निकले तो बाजारों में कुछ रौनक लौटी फ़िर देर रात तक ख़रीददारी का सिलसिला चलता रहा.Fatehpur News Dhanteras

शहर के सबसे प्रमुख बाज़ार चौक में देर शाम से भीड़ बढ़ने का सिलसिला शुरू हुआ.मिट्टी कीमूर्तियों, बर्तन,सराफ़ा औऱ इलेक्ट्रॉनिक की दुकानों में भीड़ रही.चाँदी के पुराने सिक्कों की मांग सबसे ज्यादा रही.इसके अलावा चाँदी से बनी मूर्तियां औऱ छोटे छोटे बर्तन भी बिके.सोने की कीमतें बढ़ी हुई होने से सोने के ख़रीददार कम रहे.Fatehpur News Dhanteras

फतेहपुर सराफ़ा एशोसिएशन के अध्यक्ष पप्पन रस्तोगी ने बताया कि एक एक अनुमान के मुताबिक पूरे ज़िले में क़रीब 60 करोड़ रुपए के सोने चाँदी के आभूषणों का व्यापार हुआ है.पप्पन ने माना महंगाई की वजह से इस साल गांव देहात से कम लोग बाज़ार पहुँचें हैं.

जमकर बिकी झाड़ू..

Read More: Fatehpur News: धन्य है! फतेहपुर PWD कार्यालय में फहरा दिया तिरंगा, स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज का आपमन, बचते रहे जिम्मेदार

धनतेरस के मौक़े पर झाड़ू खरीदने की प्रथा के चलते लोगों ने जमकर झाड़ू की खरीददारी की.झाड़ू की माँग अधिक होने के चलते दुकानदारों ने मनमाने रेट में झाड़ू बेची.30 रुपये से लेकर 200, 250 तक की विभिन्न तरीकों की झाड़ू बिकीं. Fatehpur Dhanteras 2021

Read More: Fatehpur News: किसानों की खाद पर कालाबाजारी का खेल! फतेहपुर में छापेमारी, 173 बोरी खाद सीज, दर्ज हुआ मुकदमा

Tags:

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us