Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

देवरी बुजुर्ग गोलीकांड:Fatehpur-दोपहर से धधक रही थी विवाद की चिंगारी.रात को ख़ूनी संघर्ष में बदली.!

देवरी बुजुर्ग गोलीकांड।

ज़ाफ़रगंज थाना क्षेत्र के देवरी बुजुर्ग गाँव में शनिवार रात हुए खूनी संघर्ष की चिंगारी दिन में ही सुलगने लगी थी.समय रहते स्थानीय पुलिस गम्भीर हो जाती तो घटना को टाला जा सकता था.पढ़ें युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट..

फ़तेहपुर: fatehpur news जाफरगंज थाना क्षेत्र के देवरी बुजुर्ग गाँव में शनिवार रात हुए खूनी संघर्ष में स्थानीय पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है।बताया जा रहा है कि विवाद की शुरुआत दिन में ही हो गई थी।मामला देवरी में स्थित पुलिस चौकी तक भी पहुँचा था।लेक़िन पुलिस पर मामूली विवाद समझ पूरे प्रकरण को नजरअंदाज करने का आरोप है।

विवाद के पीछे की वजह.

गोलीकांड में कक्षा नौ में पढ़ने वाले छात्र की मौत हो गई।साथ ही एक युवक गोली लगने से घायल हो गया।विभिन्न स्रोतों से मिली जानकारी के अनुसार विवाद के पीछे की असल वजह दो गाँव के बीच पहले से चल रही तनातनी थी।बताया जा रहा है कि गोलीकांड का मुख्य आरोपी सभाजीत सिंह देवरी बुजुर्ग के पड़ोसी गाँव अरगल का पूर्व प्रधान है।उसकी देवरी अमौली मार्ग पर दुकानें हैं।औऱ वहीं उसका मकान भी है।शनिवार दोपहर आरोपी सभाजीत उसी मार्ग से निकल रहा था तो देवरी बुजुर्ग के एक ग्रामीण से कहासुनी हो गई उसने ग्रामीण को पीट दिया।ग्रामीण ने इसकी शिकायत अपने गाँव के प्रधान अंशू शुक्ला से की।प्रधान सहित स्थानीय ग्रामीण देवरी चौकी पहुँचे और मामले की शिकायत की लेक़िन पुलिस ने पूरे मामले को हल्के में लेते हुए टरका दिया।

इसके बाद शाम आरोपी सभाजीत देवरी के ग्रामीणों को धमकी देने के अंदाज में 15 से 20 लोगों के साथ असलहों से लैस होकर मेला मैदान पहुँच गया।इसके विरोध में देवरी के ग्रामीण भी इकठ्ठा हो पहुँच गए तभी सभाजीत ने भीड़ पर गोलियां बरसानी शुरू कर दी।गोलियों जी जद में देवरी का रहने वाला 16 वर्षीय छात्र अभिषेक औऱ उसका चाचा नरेंद्र आरख आ गए।जिसके चलते छात्र की मौत हो गई औऱ नरेंद्र गोली लगने से घायल हो गया।उसका इलाज़ जारी है।

Read More: Accident In Fatehpur: फतेहपुर में बारातियों से भरी बस डंपर से टकराकर पलटी, बड़ी संख्या में घायल

गोलीकांड की सूचना पर तुरंत मौक़े पर ज़िले के आला अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ पहुँच गए।मुख्य आरोपी पूर्व प्रधान सभाजीत औऱ उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया।

Read More: Fatehpur News: कैंसर पीड़ित को ब्लड नहीं मिला? जिला अस्पताल ने बताया पूरा सच, 12 यूनिट खून देने का दावा

पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने बताया कि मुख्य आरोपी और उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है।दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही की जाएगी।

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में गैस लीक होने से घर बना आग का गोला, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 8 कानपुर हैलेट रेफर

27 Dec 2020 By Shubham Mishra

देवरी बुजुर्ग गोलीकांड:Fatehpur-दोपहर से धधक रही थी विवाद की चिंगारी.रात को ख़ूनी संघर्ष में बदली.!

फ़तेहपुर: fatehpur news जाफरगंज थाना क्षेत्र के देवरी बुजुर्ग गाँव में शनिवार रात हुए खूनी संघर्ष में स्थानीय पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है।बताया जा रहा है कि विवाद की शुरुआत दिन में ही हो गई थी।मामला देवरी में स्थित पुलिस चौकी तक भी पहुँचा था।लेक़िन पुलिस पर मामूली विवाद समझ पूरे प्रकरण को नजरअंदाज करने का आरोप है।

विवाद के पीछे की वजह.

गोलीकांड में कक्षा नौ में पढ़ने वाले छात्र की मौत हो गई।साथ ही एक युवक गोली लगने से घायल हो गया।विभिन्न स्रोतों से मिली जानकारी के अनुसार विवाद के पीछे की असल वजह दो गाँव के बीच पहले से चल रही तनातनी थी।बताया जा रहा है कि गोलीकांड का मुख्य आरोपी सभाजीत सिंह देवरी बुजुर्ग के पड़ोसी गाँव अरगल का पूर्व प्रधान है।उसकी देवरी अमौली मार्ग पर दुकानें हैं।औऱ वहीं उसका मकान भी है।शनिवार दोपहर आरोपी सभाजीत उसी मार्ग से निकल रहा था तो देवरी बुजुर्ग के एक ग्रामीण से कहासुनी हो गई उसने ग्रामीण को पीट दिया।ग्रामीण ने इसकी शिकायत अपने गाँव के प्रधान अंशू शुक्ला से की।प्रधान सहित स्थानीय ग्रामीण देवरी चौकी पहुँचे और मामले की शिकायत की लेक़िन पुलिस ने पूरे मामले को हल्के में लेते हुए टरका दिया।

इसके बाद शाम आरोपी सभाजीत देवरी के ग्रामीणों को धमकी देने के अंदाज में 15 से 20 लोगों के साथ असलहों से लैस होकर मेला मैदान पहुँच गया।इसके विरोध में देवरी के ग्रामीण भी इकठ्ठा हो पहुँच गए तभी सभाजीत ने भीड़ पर गोलियां बरसानी शुरू कर दी।गोलियों जी जद में देवरी का रहने वाला 16 वर्षीय छात्र अभिषेक औऱ उसका चाचा नरेंद्र आरख आ गए।जिसके चलते छात्र की मौत हो गई औऱ नरेंद्र गोली लगने से घायल हो गया।उसका इलाज़ जारी है।

गोलीकांड की सूचना पर तुरंत मौक़े पर ज़िले के आला अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ पहुँच गए।मुख्य आरोपी पूर्व प्रधान सभाजीत औऱ उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने बताया कि मुख्य आरोपी और उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है।दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही की जाएगी।

Tags:

Latest News

मुस्लिम विरोध करे तो पाकिस्तानी, हिंदू करें तो देशद्रोही: जानिए भाजपा पर कैसे कटाक्ष कर रहे हैं संतोष द्विवेदी मुस्लिम विरोध करे तो पाकिस्तानी, हिंदू करें तो देशद्रोही: जानिए भाजपा पर कैसे कटाक्ष कर रहे हैं संतोष द्विवेदी
सोनम वांगचुक के आंदोलन और हालिया राजनीतिक घटनाक्रम के बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य संतोष द्विवेदी ने भाजपा...
Sonam Wangchuk Health Update: मेदांता अस्पताल के ICU में भर्ती हुए सोनम वांगचुक ! दिल्ली हाईकोर्ट ने दिया दख़ल
Rahul Gandhi Detained: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर पीएम आवास पर धरना ! राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश यादव हिरासत में
Uttar Pradesh: कानपुर में नेटवर्क मार्केटिंग के नाम पर 100 करोड़ से ज्यादा की ठगी, 60 हजार युवाओं को बनाया शिकार, 6 गिरफ्तार
आज का राशिफल 21 जुलाई 2026: इन 6 राशियों के जातकों को रहना होगा सतर्क ! बजरंग बली करेंगे रक्षा, जानिए दैनिक भाग्यफल
UPPCL News: फतेहपुर के बिजली विभाग में बड़ा फेरबदल ! एक्सईएन समेत पांच एसडीओ के तबादले, दो पद अब भी खाली
Gudiya Kab Hai 2026: नाग पंचमी पर उत्तर प्रदेश में क्यों पीटी जाती है गुड़िया? जानिए तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त

Follow Us