Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फर्रुखाबाद:भरी पंचायत में जमकर चले लाठी डंडे कई घायल..!

फर्रुखाबाद:भरी पंचायत में जमकर चले लाठी डंडे कई घायल..!
फर्रुखाबाद:मारपीट के बाद अस्पताल में भर्ती घायल।फ़ोटो-युगान्तर प्रवाह।

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद ज़िले में रविवार को एक पंचायत के दौरान जमकर मारपीट हो गई..पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..

फर्रुखाबाद:लड़की के मायके पक्ष से आए अज्ञात हमलावरों ने लड़के पक्ष के लोगों के साथ जमकर मारपीट की।घटना नवाबगंज थाना क्षेत्र की है।

ये भी पढ़ें-यूपी पंचायत चुनाव 2020:मतदाता पुनरीक्षण का आदेश हुआ वापस..चुनावों का टलना तय.!

जानकारी के अनुसार नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव बांस मई निवासी मेघनाथ के पुत्र सुनील कुमार की शादी बीते 15 नवंबर 2019 को गांव गढ़िया भरपुरा थाना अलीगंज जनपद एटा निवासी राम खिलाड़ी की पुत्री सविता देवी के साथ हुई थी।सविता के भाई अरुण कुमार के मुताबिक उनकी बहन के साथ शादी के बाद से ही उसके पति व ससुरालीजनों द्वारा  मारपीट की जा रही है।

ये भी पढ़ें-फर्रुखाबाद:रामशंकर यादव भूमाफिया घोषित.दो लेखपाल निलंबित..डीएम की कार्यवाही से मचा हड़कम्प..!

रविवार को इसी सिलसिले में पंचायत थी, जिसमें दोनों पक्षों से लोग इकठ्ठा हुए थे।इसी बीच लड़की पक्ष की ओर से किसी अज्ञात व्यक्ति ने गालियां देना शुरू कर दिया भरी पंचायत में गाली गलौज होने से विवाद होने लगा।दोनों पक्षों से मामला बढ़ता चला गया और लोग लाठी-डंडे डंडे निकाल लाए,दोनों तरफ से मारपीट शुरू हो गई मारपीट में लड़की पक्ष से लड़की के भाई अरुण कुमार,बलवीर सिंह वहीं वर पक्ष से सुनील कुमार पुत्र मेघनाथ,मेघनाथ पुत्र बिहारीलाल, दिनेश पुत्र मेघनाथ आदि गंभीर रूप से घायल हो गए।Farrukhabad crime news

मारपीट की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची,पुलिस ने सभी घायलों को गाड़ी में बैठाकर सीएससी नवाबगंज पहुंचाया।वर पक्ष के कुछ लोग इस मारपीट में गम्भीर रूप से घायल हुए हैं।पुलिस ने सविता के भाई अरुण कुमार व दलवीर को  हिरासत में बैठा लिया है।पुलिस ने बताया कि घायलों का अस्पताल में भर्ती करा इलाज़ कराया जा रहा है, मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
फतेहपुर के हसवा में कानपुर-प्रयागराज हाईवे किनारे करोड़ों की जमीन पर कब्जे को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने भाजपा...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए

Follow Us