Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

किसान आंदोलन:फर्रुखाबाद में किसानों का जबरदस्त प्रदर्शन.जमकर हुई नारेबाजी.कलक्ट्रेट पहुँच सौंपा ज्ञापन.!

किसान आंदोलन:फर्रुखाबाद में किसानों का जबरदस्त प्रदर्शन.जमकर हुई नारेबाजी.कलक्ट्रेट पहुँच सौंपा ज्ञापन.!
फर्रुखाबाद:किसानों का विरोध प्रदर्शन।

कृषि कानूनों के विरोध में सोमवार को किसानों द्वारा फर्रुखाबाद में जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया गया..पढ़ें युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट..

फर्रुखाबाद:मोदी सरकार द्वारा संसद में पारित किए कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली बार्डर (सिंघु बॉर्डर) पर चल रहे किसान आंदोलन का असर पूरे देश में हो चुका है, किसान संगठनों के आह्वावन पर सोमवार को यूपी के किसानों ने जिला मुख्यालयों पर इकठ्ठा हो विरोध प्रदर्शन किया।फर्रुखाबाद में भी किसानों का जबरदस्त विरोध प्रदर्शन देखने को मिला।(farrukhabad news)

कृषि बिल के विरोध में सड़क पर किसान उमड़ पड़े।एसआर कोल्ड स्टोरेज से किसानों का समूह फतेहगढ़ कलेक्ट्रेट तक नारेबाजी करता पहुँचा।और वहां पहुँच डीएम मानवेन्द्र सिंह को देश के प्रधानमंत्री के नाम सम्बोंधित ज्ञापन सौंपा।

भारतीय किसान यूनियन के आवाहान पर केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा लागू किये गये किसान बिलों के विरोध में चल रहे देश व्यापी किसान आन्दोलन को धार देते हुये भारतीय किसान यूनियन की  फर्रुखाबाद इकाई के नेतृत्व में किसानों ने विरोध प्रदर्शन किया।सैकड़ों किसान अपने ट्रैक्टर के साथ विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए।भाकियू जिलाध्यक्ष अरविन्द शाक्य ने जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह को ज्ञापन सौंपा ज्ञापन में मांग की गयी है कि केन्द्र की भाजपा सरकार द्वारा लाये गये तीनों किसान विरोधी बिलों को वापस लिया जाये।

ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रुप से बिट्टो अवस्थी,तारा देवी,रामसेवक सक्सेना,हरिओम अग्निहोत्री,हरीहर बक्स सिंह सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे।इस दौरान एसडीएम,सीओ सिटी सहित भारी मात्रा में पुलिस बल मौजूद रहा।

Read More: Fatehpur News: किसानों की खाद पर कालाबाजारी का खेल! फतेहपुर में छापेमारी, 173 बोरी खाद सीज, दर्ज हुआ मुकदमा

Tags:

Latest News

Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत
फतेहपुर में परिवार के साथ रहने के लिए यूपी पुलिस में सब-इंस्पेक्टर की नौकरी छोड़कर बैंक में कैशियर बने अविनाश...
Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका
Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद

Follow Us