
कोरोना:फतेहपुर-वायरस की शहर में एंट्री..शुक्रवार को मिले 6 नए पाज़िटिव.!
On
शुक्रवार को ज़िले में एक साथ 6 नए पाज़िटिव केस सामने आने के बाद हड़कम्प मच गया है..पढ़े पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर।
फतेहपुर:कोरोना वायरस ने शहर में भी दस्तक दे दी है।शुक्रवार को आधा दर्जन नए पाज़िटिव केस सामने आए।जिसमें एक शहर के ज्वालागंज इलाक़े का रहने वाला है।जो एक जून को केरल प्रान्त से लौटा है। शहर में मिले पहले कोरोना पाज़िटिव से शहरवासियों में हड़कम्प मच गया है।

शेष पांच पाज़िटिव ग्रामीण इलाकों के हैं।डीएम द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार ग्राम तेहिपारा ब्लाक हथगाम, ग्राम मकनपुर ब्लाक भिटौरा, ग्राम देहुली ब्लाक भिटौरा, ग्राम दुल्हापुर ब्लाक बहुआ व ग्राम सूपा ब्लाक तेलयानी में एक एक पाज़िटिव व्यक्ति मिले हैं।ये भी सभी प्रवासी हैं जो हाल ही के दिनों में दिल्ली व महाराष्ट्र प्रान्त से लौटे हैं।



Read More: UP School Holiday: यूपी में 26 अक्टूबर को स्कूलों की छुट्टी, इस वजह से योगी सरकार ने किया बड़ा ऐलान

कुल प्राप्त रिपोर्ट-1989

5 जून को कुल प्राप्त पाज़िटिव-06
अब तक कुल कोरोना पॉजीटिव-61
कोरोना एक्टिव केस-26
अब तक ठीक हुए मरीज़-35
Tags:
Related Posts
Latest News
08 Nov 2026 08:42:45
Diwali Laxmi Ganesh Pujan 2026: देशभर में आज 8 नवंबर को दीपावली का पर्व धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया...
