Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

कानपुर कांड:पुलिस की गिरफ़्त में आए विकास के बॉडी गार्ड ने किया चौंकाने वाला खुलासा..!

कानपुर कांड:पुलिस की गिरफ़्त में आए विकास के बॉडी गार्ड ने किया चौंकाने वाला खुलासा..!
कानपुर कांड:पुलिस हिरासत में दयाशंकर।फ़ोटो-सोशल मीडिया।

कानपुर कांड का मुख्य आरोपी विकास दुबे अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है..इस बीच पुलिस ने विकास दुबे के बॉडीगार्ड दयाशंकर अग्निहोत्री को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है..उसने कुछ चौंकाने वाले खुलासे किए हैं..पढ़े युगान्तर प्रवाह की रिपोर्ट..

कानपुर:रविवार को पुलिस ने कानपुर कांड में पहली सफ़लता हासिल करते हुए विकास दुबे के खासमखास बॉडीगार्ड दयाशंकर अग्निहोत्री को मुठभेड़ के बाद जिंदा गिरफ्तार कर लिया है।

दयाशंकर को कल्याणपुर इलाक़े से पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है।उसके पैर में गोली लगी है।बताया जाता है कि दयाशंकर विकास के घर में ही अपनी पत्नी व बच्चों के साथ रहता था।पत्नी विकास के घर का सारा घरेलू काम करती थी और दयाशंकर विकास की सुरक्षा में तैनात रहता था।कांड वाली दयाशंकर विकास के साथ ही था।

पुलिस पूछताछ में हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे के बॉडीगार्ड दयाशंकर ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। उसने पुलिस को बताया कि थाने से पुलिस ने ही विकास दुबे को दबिश की सूचना दी थी। सूचना के बाद विकास ने अपने असलहाधारी साथियों को बुला लिया था।

इसके बाद ही असलहों का जखीरा इकट्ठा किया गया। दयशंकर ने बताया कि मेरी बंदूक छीन कर विकास दुबे ने पुलिसकर्मियों पर गोलियां चलाई थी।

इसके पहले पुलिस ने विकास दुबे के मामा प्रेमप्रकाश पांडेय व चचेरे भाई अतुल दुबे को मुठभेड़ में मार गिराया था।

सीओ समेत आठ पुलिसकर्मियों की हत्या का जिम्मेदार कुख्यात बदमाश विकास दुबे अभी भी फरार है।100 से ज़्यादा पुलिस टीमें उसकी तलाश में जुटी हुई हैं।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के आवास विकास में सुधा आई केयर सेंटर का शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम की मुख्य...
Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला

Follow Us