IAS Kumar Saurabh:पिता की मौत औऱ बड़ी बहन की कोचिंग संघर्षों से भरी है कुमार सौरभ के सफलता की कहानी
यूपीएससी परीक्षा 2021 में 357 वीं रैंक हासिल करनेबकुमार सौरभ के सफलता की कहानी में कितना संघर्ष छिपा है.आइए जानते हैं. IAS Kumar Saurabh Success Story
IAS Kumar Saurabh:यूपीएससी 2021 की परीक्षा में कई ऐसे अभ्यर्थी सफ़ल हुए हैं. जिनकी सफलता की कहानी संघर्षों से भरी रही है. उनकी सफलता के पीछे उनकी खुद की मेहनत के साथ साथ घर परिवार वालों का कठिन श्रम औऱ त्याग जुड़ा हुआ है.ऐसी ही एक संघर्षों भरी सफलता की कहानी से आपको रूबरू कराने जा रहे हैं.यह कहानी है यूपीएससी 2021 की परीक्षा में आल इंडिया 357 वीं रैंक लाने वाले कुमार सौरभ की. कुमार सौरभ (IAS Kumar Saurabh) को इस मुकाम तक पहुंचाने में उनकी बड़ी बहन साक्षी पांडेय का बहुत बड़ा योगदान रहा है.
कोचिंग पढ़ा भाई को पैसे भेजती थी बहन..

कुमार ने 2015 में रामचंद्र चंद्रवंशी वेलफयर इंस्टीच्यूट विश्रामपुर से मैट्रिक की पढ़ाई की.इसके बाद गांव में रहकर कल्याण उच्च विद्यालय से 2017 में इंटर की परीक्षा पास की.इसके बाद दिल्ली विश्वविद्यालय के सत्यवती कालेज में स्नातक की पढ़ाई के लिए एडमिशन लिया. 2020 में राजनीति विज्ञान में स्नातक की डिग्री हासिल की.सपना पूरा करने के लिए दिल्ली में रहकर ही यूपीएससी की परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी. उनकी (IAS Kumar Saurabh) मेहनत का फल यूपीएससी 2021 के रिजल्ट में मिल गया. पहले प्रयास में ही 357 वीं रैंक हासिल कर ली. IAS Kumar Saurabh
