Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP Shikshak Bharti : यूपी के परिषदीय विद्यालयों में पढ़ाने का मौका इतना होगा मानदेय आदेश जारी

UP Shikshak Bharti : यूपी के परिषदीय विद्यालयों में पढ़ाने का मौका इतना होगा मानदेय आदेश जारी
सांकेतिक फ़ोटो

मुख्यमंत्री योगी ( CM Yogi ) यूपी की शिक्षा व्यवस्था ( UP Education News ) को सुधारने में जुटे हुए हैं, खासकर परिषदीय स्कूलों में लगातार गिर रहा शिक्षा का स्तर चिंता का विषय बना हुआ है. अब सरकार ने शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए रिटायर्ड शिक्षकों को एकेडमी रिसोर्स पर्सन बनाने का फैसला किया है.आइए जानते हैं पूरी ख़बर विस्तार से.

UP Shikshak Bharti Latest News In Hindi : उत्तर प्रदेश में भले ही नई शिक्षक भर्ती न हो रही हो, लेकिन रिटायर्ड हो चुके शिक्षकों के लिए दोबारा नौकरी का मौका है. दरअसल योगी सरकार ने फैसला किया है कि अब परिषदीय विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए एकेडमिक रिसोर्स पर्सन तैनात किए जाएंगे जो सेवानिवृत्त शिक्षक होंगें.

प्रत्येक विकास खण्ड में 6 एकेडमिक रिसोर्स पर्सन ( academy resource person bharti up ) नियुक्त होंगें. इस सम्बंध में प्रमुख सचिव, बेसिक शिक्षा दीपक कुमार की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है.

क्या होगा चयन का आधार औऱ कितना होगा मनादेय..

ऐकडेमिक रिसोर्स पर्सन अधिकतम 70 वर्ष की आयु वाले रिटायर्ड शिक्षक ही बन सकेंगे. साथ ही राष्ट्रीय या राज्य स्तर पर पुरुस्कृत हो चुके सेवानिवृत्त शिक्षकों को वरीयता मिलेगी.जिलों में चयन समिति के माध्यम से इन शिक्षकों को चुना जाएगा. Up Primary Teacher Bharti Ki Taja Khabar 

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में जारी स्वास्थ्य विभाग का शिकंजा ! अब ये अस्पताल कर दिया गया सीज

एकेडमिक रिसोर्स पर्सन का कार्यकाल एक वर्ष होगा और आगे इनके द्वारा किए गए कार्य का मूल्यांकन कर जनपदीय चयन समिति नवीनीकरण करेगी. मानदेय की बात करें तो इन्हें प्रति महीना 2500 रुपए मानदेय के रूप में मिलेंगें. Up Shikshak bharti News

Read More: Lucknow News: कौन हैं प्रतिभा जोशी जिनके 100 वर्ष पूरे होने पर मुख्यमंत्री योगी ने दी बधाई! अनुशासन और राष्ट्रसेवा से प्रेरित रहा जीवन

क्या काम करेंगें..

Read More: Uttar Pradesh: यूपी में कोटेदारों को सीएम योगी का बड़ा तोहफा, कमीशन बढ़ाकर बदला नाम, अब कहलाएंगे अन्नपूर्णा भवन संचालक

अब जान लेते हैं ये एकेडमिक रिसोर्स पर्सन काम क्या करेंगें. दरअसल सरकार इन्हें इस लिए नियुक्त कर रही है कि यह परिषदीय स्कूलों का दौरा कर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा बढ़ाने में मदद करें. प्रत्येक ब्लाक में 6 पर्सन की नियुक्ति हो रही है. औऱ प्रत्येक महीने इनको कम से कम 30 विद्यालयों की ऑनलाइन रिपोर्ट प्रेरणा एप के माध्यम से देनी पड़ेगी. Up academy resource person

Tags:

Latest News

Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
फतेहपुर में मोबाइल नेटवर्क की समस्या को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा इस कदर भड़क गया कि टावर देखने पहुंचे टेलीकॉम...
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका
Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज
Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या

Follow Us