Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP News : यूपी में मदरसा संचालकों में हड़कंप 800 फ़र्जी मिले जांच की डेट बढ़ी

यूपी में मदरसों की जांच ( प्रतीकात्मक फोटो )

यूपी में चल रही मदरसों की जांच से हड़कम्प मचा हुआ है, ख़बर है कि अब तक की जाँच में करीब 800 मदरसे अवैध मिले हैं. अभी जांच चल रही है. अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के मंत्री धर्मपाल सिंह ने मदरसों की जांच की समय सीमा बढ़ाते हुए 20 अक्टूबर कर दिया है. 15 नवंबर तक डीएम को रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए गए हैं.

UP Madarasa News : उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा कराई जा रही मदरसों की जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं. एक मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब तक की हुई जांच में प्रदेश के 20 जिलों में करीब 800 अवैध मदरसे पाए गए हैं. बताया जा रहा है इन मदरसों में कई तरह की कमियां पाई गईं हैं. कहीं बिना बिल्डिंग मदरसे संचालित हो रहें हैं तो कहीं बिना छात्रों के, कोई बगैर मान्यता के चल रहा है तो किसी के पास ज़रूरी कागजात नहीं है.

यूपी मदरसा बोर्ड के चेयरमैन डॉक्टर इफ्तिखार अहमद के मुताबिक जिलों से रिपोर्ट आने के बाद शासन स्तर पर मदरसों पर आगे की कार्रवाई का फैसला किया जाएगा. मदरसों में शिक्षा प्रणाली को सुचारू और बेहतर करने को लेकर यह सर्वे कराया जा रहा है.गैर मान्यता प्राप्त मदरसों में मिल रही खामियां अगर दुरुस्त नहीं कराई गई तो उनका संचालन बंद हो सकता है.

उल्लेखनीय है कि यूपी सरकार मान्यता प्राप्त मदरसों को अनुदान देती है मगर कई ऐसे भी मदरसे हैं, जिन्हें मान्यता नहीं है.7442 मान्यता प्राप्त मदरसों में करीब 19 लाख छात्र पढ़ते हैं।औसतन एक मदरसे में करीब ढाई सौ बच्चे हैं.सरकार का मानना है कि अगर 20 हजार गैर मान्यता प्राप्त मदरसे भी मान लिए जाएं और बच्चों की संख्या 50 मानें तो तकरीबन 10 लाख बच्चे वहां पढ़ रहे हैं.

बता दें कि योगी सरकार के आदेश पर 13 सितंबर से प्रदेश के गैर मान्यता प्राप्त मदरसों का सर्वेक्षण शुरू हो रहा है. उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से यह बात भी साफ कर दी गई थी कि किन बिंदुओं पर मदरसों का सर्वे होगा. सरकार की ओर से जारी किए गए फॉर्मेट में सर्वे के 12 बिंदु तय किए गए थे.फॉर्मेट के मुताबिक सर्वे में यह देखा जाएगा कि गैर मान्यता प्राप्त मदरसों की गवर्निंग कैसे होती है? इन्हें पैसे कहां से आते हैं? पाठ्यक्रम क्या है. ऐसे ही 12 बिंदुओं पर जांच शुरु हुई थी. जिसकी अब तक की जांच में 800 मदरसे फ़र्जी पाए गए हैं.

Read More: Fatehpur News: होली के रंग और फांग की धुन से सराबोर हुआ फतेहपुर का मिर्जापुर भिटारी

14 Oct 2022 By Shubham Mishra

Tags:

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में प्रधानाध्यापिका से 10000000 की ठगी ! पद दिलाने के नाम पर दिया झांसा, दर्ज हुआ मुकदमा Fatehpur News: फतेहपुर में प्रधानाध्यापिका से 10000000 की ठगी ! पद दिलाने के नाम पर दिया झांसा, दर्ज हुआ मुकदमा
फतेहपुर के राधानगर थाना क्षेत्र में एक महिला प्रधानाध्यापिका ने मोहल्ले की महिला और उसके सहयोगियों पर आयोग में पद...
Fatehpur News: फतेहपुर में गूंजा ‘गोमाता राष्ट्रमाता बनाओ’ का स्वर, शबनम बानो और फिदा हुसैन ने भी उठाई आवाज़
Fatehpur News: फतेहपुर में धू-धू कर जले 12 ट्रक, हाईवे किनारे मची अफरा-तफरी, करोड़ों का नुकसान
Aaj Ka Rashifal 26 May 2026: मेष से मीन तक किसको क्या करना है उपाय, जानिए आज का दैनिक राशिफल
UPPCL News: पूर्व विधायक पर बिजली चोरी का मुकदमा ! भाई-भतीजे संग कटिया डालकर चला रहे थे ट्यूबवेल
Uttar Pradesh: यूपी के ग्राम प्रधानों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा ! प्रदेश में पहली बार लागू हुई व्यवस्था
UP के बांदा-टांडा के लिए 6500 करोड़ का प्रोजेक्ट: फतेहपुर समेत 6 जिलों की बदलेगी तस्वीर, चमकेगा अवध से बुंदेलखंड

Follow Us