Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP Nagar Palika Arakshan 2022 : यूपी नगर निकाय चुनाव के लिए कब तक जारी होगा आरक्षण,इस फॉर्मूले पर हो रहा है तैयार

UP Nagar Palika Arakshan 2022 : यूपी नगर निकाय चुनाव के लिए कब तक जारी होगा आरक्षण,इस फॉर्मूले पर हो रहा है तैयार

यूपी नगर निकाय चुनाव की तैयारियां तेज़ हैं, नगरीय क्षेत्रों के परिसीमन के बाद अब आरक्षण की प्रक्रिया पर काम चल रहा है,शासन की तरफ़ से सभी जिलों को निर्देश जारी किए गए हैं.वार्डो के आरक्षण का फार्मूला तैयार हो रहा है.

Up Nagar Palika Arakshan 2022 : उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव की तारीखें अभी भले ही घोषित न हुईं हों, लेकिन काउंटडाउन शुरु हो चुका है.इसी साल के अंत में यानी दिसम्बर महीने में चुनाव होने की पूरी उम्मीद है. चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले सीटों के आरक्षण की घोषणा होगी. बताया जा रहा है कि नवम्बर महीने की शुरुआत में आरक्षण जारी किया जा सकता है.

क्या होगा आरक्षण का फॉर्मूला..

योगी सरकार ने नगर निकाय चुनाव-2022 के लिए वार्डों का आरक्षण का जो फॉर्मूला तय किया है उसके अनुसार नए और सीमा विस्तारित होने पर 50% से ज्यादा जनसंख्या बढ़ने पर इन वार्डों का आरक्षण नया मानते हुए आरक्षण तय किया जाएगा.आबादी के आधार पर इन्हें पहले अनुसूचित जनजाति महिला के लिए आरक्षित किया जाएगा.पुराने वार्डों का आरक्षण चक्रानुक्रम व्यवस्था के आधार पर ही होगा.

क्या होता है चक्रानुक्रम..

Read More: Fatehpur News: धन्य है! फतेहपुर PWD कार्यालय में फहरा दिया तिरंगा, स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज का आपमन, बचते रहे जिम्मेदार

जिस तरह यूपी में पंचायत चुनाव में आरक्षण चक्रानुक्रम व्यवस्था के आधार पर होता है उसी तरह नगर निकाय चुनावों में आरक्षण का यही फार्मूला लागू किया गया है. इस आरक्षण फार्मूले के तहत जनसंख्या के आधार इस प्रकार आरक्षण का क्रम चलता है.

Read More: Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या

अनुसूचित जनजाति महिला-अनुसूचित जनजाति-अनुसूचित जाति महिला-अनुसूचित जाति-ओबीसी महिला-ओबीसी-महिला-सामान्य

Read More: Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा

बता दें कि 31 अक्टूबर को मतदाता सूची का ड्राफ्ट प्रकाशित किया जाएगा.8 से 12 नवंबर तक उन पर दावे और आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा. 14 से 17 नवंबर तक पूरक सूचियों की पांडुलिपियों की तैयारी और उन्हें मूल सूची में समाहित करने की कार्यवाही होगी.18 नवंबर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा.

Tags:

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us