Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP Nagar Nikay Chunav OBC Arakshan : हाईकोर्ट के फैसले का केंद्रीय मंत्री निरंजन ज्योति ने किया स्वागत सामान्य सीट पर सभी लड़ सकेंगें चुनाव

UP Nagar Nikay Chunav OBC Arakshan : हाईकोर्ट के फैसले का केंद्रीय मंत्री निरंजन ज्योति ने किया स्वागत सामान्य सीट पर सभी लड़ सकेंगें चुनाव
साध्वी निरंजन ज्योति ( फाइल फोटो )

UP Nagar Nikay Chunav OBC Arakshan हाईकोर्ट ने यूपी नगर निकाय चुनाव पर मंगलवार को अपना फैसला सुना दिया. फैसले के बाद से यूपी की राजनीति गरमा गई है.दरअसल कोर्ट ने बिना ओबीसी आरक्षण के सरकार से तत्काल चुनाव कराए जानें का निर्देश दिया है.जिस पर नेताओं की प्रतिक्रिया आनी शुरु हो गईं हैं.केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने क्या कुछ कहा आइए जानते हैं.

UP Nagar Nikay Chunav OBC Arakshan : हाईकोर्ट में यूपी नगर निकाय चुनाव को लेकर दायर याचिका पर मंगलवार को कोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया.इस फैसले को लेकर अब यूपी की राजनीति में गर्माहट आ गई है.कोर्ट ने अपने फैसले से चुनाव की गेंद योगी सरकार के पाले में डाल दी है.कोर्ट ने नगर विकास द्वारा जारी किए गए ओबीसी आरक्षण को रद्द कर दिया है औऱ बिना ओबीसी आरक्षण चुनाव कराने के निर्देश दिए हैं.

ओबीसी आरक्षण पर बीजेपी नेताओं के अलग अलग बयान..

हाईकोर्ट के फैसले के बाद बीजेपी नेता भी एकमत नहीं है.फैसले के तुरन्त बाद यूपी के दो बड़े बीजेपी नेताओं के आए बयान इस ओर इशारा कर रहे हैं कि हाईकोर्ट का फैसला पार्टी के लिए भी आने वाले समय में बहस का मुद्दा बनेगा. यूपी के डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने कहा कि-"नगरीय निकाय चुनाव के संबंध में माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद के आदेश का विस्तृत अध्ययन कर विधि विशेषज्ञों से परामर्श के बाद सरकार के स्तर पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा,परंतु पिछड़े वर्ग के अधिकारों को लेकर कोई समझौता नहीं किया जाएगा!"

वहीं केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि हमारी पार्टी चुनाव के लिए तैयार है. हमारी सरकार भी चुनाव कराना चाहती है.हमारा संगठन कोर्ट के फैसले का स्वागत करता है.उन्होंने कहा कि सामान्य सीट तो ऐसी सीट होती है जिसमें सभी के चुनाव लड़ने का आधिकार होता है.

Read More: Uttar Pradesh: फतेहपुर मंदिर-मकबरा विवाद में मुस्लिम पक्ष को बड़ा झटका ! अब इस तारीख को होगी सुनवाई

केंद्रीय मंत्री के इस बयान से तो यही स्पष्ट हो रहा है कि पार्टी कोर्ट के फैसले से संतुष्ट है, औऱ बिना ओबीसी आरक्षण के चुनाव करा लेगी.

Read More: UPPCL News: फतेहपुर के अधिशासी अभियंता निलंबित, बरेली के अफसर को प्रतिकूल प्रविष्टि, बिजली कनेक्शन में देरी पर बड़ी कार्रवाई

समाजवादी पार्टी का बीजेपी पर हमला..

Read More: UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष

कोर्ट के फैसले के बाद समाजवादी पार्टी ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है. सपा की तरफ़ से जारी हुए बयान में कहा गया है कि- "भाजपा सरकार ने पिछड़ों को दिया धोखा! भाजपा की बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर के दिए संविधान को ख़त्म करने की साज़िश। निकाय चुनाव में पिछड़ों और दलितों का हक मारने के लिए भाजपा सरकार ने गलत तरीके से किया आरक्षण। पहले पिछड़ों का हो आरक्षण, फ़िर हो चुनाव। "

इसके साथ ही सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि-"दुर्भाग्य है कि पिछड़ो का हक़ छीना जा रहा है, भाजपा अगर सत्ता में रही तो बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर जी ने जो अधिकार दिए हैं, उन अधिकारों को धीरे धीरे छीन लिया जाएगा।भाजपा आरक्षण विरोधी है, पिछड़ा विरोधी है और दलित विरोधी है।

Tags:

Latest News

UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
उत्तर प्रदेश पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप 2026-27 के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है. दशमोत्तर (कक्षा 11 और 12 को छोड़कर) छात्रवृत्ति...
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट
आज का राशिफल 26 अक्टूबर 2026: कुंभ राशि के लिए बेहतर होगा समय, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल
Kanpur News: कानपुर में अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को भाभी ने दांतों से काट डाला! डॉक्टरों को लगाने पड़े 55 टांके
UP School Holiday: यूपी में 26 अक्टूबर को स्कूलों की छुट्टी, इस वजह से योगी सरकार ने किया बड़ा ऐलान

Follow Us