Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

IAS Officer Transfer : यूपी में 5 आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर IAS Durga Shakti Nagpal बनी बांदा की डीएम

IAS Officer Transfer : यूपी में 5 आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर IAS Durga Shakti Nagpal बनी बांदा की डीएम
यूपी में पांच आईएएस अधिकारियों का स्थानांतरण बांदा डीएम बनी दुर्गा शक्ति नागपाल

यूपी में योगी सरकार से पांच IAS अधिकारियों का स्थानांतरण कर उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी हैं जिनमें तेज तर्रार IAS अधिकारी Durga Shakti Nagpal भी शामिल हैं जिन्हें बांदा का डीएम बनाया गया है.


हाईलाइट्स

  • यूपी में पांच आईएएस अधिकारियों का स्थानांतरण दुर्गा शक्ति नागपाल बनी बांदा की डीएम
  • प्रतीक्षारत महिला आईएएस अधिकारी संयुक्ता समददार को मिली एनसीआर आयुक्त की जिम्मेदारी
  • दो आईएएस अधिकारी कृष्ण कुमार और आनंद कुमार भेजे गए राजस्व परिषद

IAS Officer Transfer Durga Shakti Nagpal Posting As Banda DM : उत्तर प्रदेश सरकार ने एक फिर आईएएस अधिकारियों को स्थानांतरण कर दिया है. इनमे से एक अधिकारी संयुक्ता समददार जो की प्रतीक्षारत थीं उनको नई जिम्मेदारी दी गई है. पांच अधिकारियों में से तीन पुरुष और दो महिला अधिकारी हैं.

यूपी में पांच आईएएस अधिकारियों को यहां मिली पोस्टिंग (IAS Officer Transfer)

योगी सरकार ने जिन आईएएस अधिकारियों का स्थानांतरण किया है उनमें दुर्गा शक्ति नागपाल, दिव्य प्रकाश गिरी, संयुक्ता समददार, कृष्ण कुमार और आनंद कुमार का नाम शामिल. इनमें से तेज तर्रार महिला आईएएस अधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल जो चिकित्सा विभाग की विशेष सचिव के पद तैनात थीं उनको नई जिम्मेदारी देते हुए बांदा का जिलाधिकारी बनाया गया है.

खाद्य एवं रसद विभाग के विशेष सचिव दिव्य प्रकाश गिरी को मुख्य सचिव का स्टाफ ऑफिसर बनाया गया है. तो वहीं कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा में विशेष सचिव कृष्ण कुमार को राजस्व परिषद में सदस्य (न्यायिक) बनाया गया है और संस्कृति विभाग में विशेष सचिव के पद पर कार्यरत आनंद कुमार को भी राजस्व परिषद में सदस्य (न्यायिक) के पद की जिम्मेदारी मिली है. जबकि जबकि प्रतीक्षारत महिला आईएएस अधिकारी संयुक्ता समददार को एनसीआर के आयुक्त पद की जिम्मेदारी दी गई है.

Read More: Uttar Pradesh: यूपी में कोटेदारों को सीएम योगी का बड़ा तोहफा, कमीशन बढ़ाकर बदला नाम, अब कहलाएंगे अन्नपूर्णा भवन संचालक

Latest News

फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर आरटीओ कार्यालय के पास बुधवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया....
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट
आज का राशिफल 26 अक्टूबर 2026: कुंभ राशि के लिए बेहतर होगा समय, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल

Follow Us