UP Electricity News:सीएम योगी की सख़्ती के बाद बिजली आपूर्ति में हुआ सुधार
On
पिछले कई दिनों से पूरे प्रदेश में चरमराई विधुत व्यवस्था पर सीएम योगी ने कड़ा रूख़ अपनाते हुए बिजली विभाग को आपूर्ति सुधारने के लिए सख़्त निर्देश दिए हैं.पढ़ें पूरी ख़बर युगान्तर प्रवाह पर. CM Yogi Instructions UPPCL Department
Lucknow News:गर्मी बढ़ने के साथ ही यूपी की बिजली व्यवस्था चरमरा गई है. खासकर ग्रामीण इलाकों में तय रोस्टर से अधिक हो रही कटौती से लोगों का जन जीवन बेहाल हो गया है. ग्रामीण इलाकों में हालात यह हो गए हैं पिछले कुछ दिनों से रात में बिजली सप्लाई हो ही नहीं रही है. हो भी रही है मात्र 1-2 घण्टे की. जिसके चलते प्रदेश भर में सरकार के खिलाफ गुस्सा भर रहा था.
लगातार मिल रही शिकायतों के बाद सोमवार को सीएम योगी ने बिजली विभाग के जिम्मेदार अफसरों को कड़ी फटकार लगाई औऱ तय रोस्टर के मुताबिक बिजली आपूर्ति किए जाने का निर्देश दिया.

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिजली उत्पादन के लिए कोयले की उपलब्धता सतत बनाए रखी जाए.अभी प्रदेश में कोयले की कमी नहीं है किंतु मांग के अनुरूप कोयले की आपूर्ति सुगम बनी रहे इसके लिए भारत सरकार से सतत संवाद बनाए रखा जाए
Tags:
Related Posts
Latest News
27 Sep 2026 10:34:55
आज रविवार 27 सितंबर 2026 को सरकारी बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (RRB) खुले रहेंगे. RBI के निर्देश के बाद...
