
UP DGP Kanpur : मुख्यमंत्री के आगमन से पूर्व शहर का हाल जानने पहुंचे यूपीडीजीपी डॉ आर.के विश्वकर्मा
उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक डॉ आर.के विश्वकर्मा कानपुर पहुंचे जहां सर्किट हाउस में गार्ड ऑफ ऑनर के साथ उनका सम्मान किया गया, उनके स्वागत के लिए पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड ,जेसीपी आनन्द प्रकाश तिवारी समेत आलाधिकारी उपस्थित रहे जिसके बाद डीजीपी ने पुलिस अफसरों के साथ पुलिस लाइन में कानून व्यवस्था को लेकर बैठक की जिसपर अहम निर्देश भी दिए गए.
हाईलाइट्स
- उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक आरके विश्वकर्मा पहुंचे कानपुर
- डीजीपी बनने के बाद पहली दफा पहुंचे कानपुर
- पुलिस लाइन में डीजीपी कर रहे है पुलिस के अधिकारियों के संग बैठक
UP DGP R.K Vishwakarma reached Kanpur : आईपीएस आरके विश्वकर्मा उत्तर प्रदेश के डीजीपी बनने के बाद पहली दफा कानपुर शहर पहुंचे हैं, उनके आगमन से पहले ही पुलिस महकमा पूरी तरह से अलर्ट हो गया था,जहां सर्किट हाउस में उनका पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड व जेसीपी आनन्द प्रकाश तिवारी ने स्वागत किया वहीं पुलिस बैंड ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर उनका सम्मान किया डीजीपी के साथ स्पेशल डीजी ला एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार भी मौजूद है जिसके बाद वे सर्किट हाउस से पुलिस लाइन पहुंचे जहां उन्होंने पुलिस मेस,क्वार्टर ,केंटीन व कार्यालय का निरीक्षण किया और सभागार में बैठक की. सीएम योगी आदित्यनाथ कल कानपुर में होंगे जिसको लेकर भी तैयारियों व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा हुई.

आम जनता की जनसुनवाई पर विशेष ध्यानदें


साहिस्ता और गुड्डू मुस्लिम के सवाल पर बोले डीजी लॉ एंड ऑर्डर

वही प्रयागराज में माफिया ब्रदर्स हत्याकांड के सवाल पर डीजी ला एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया कि अपराधी प्रेसकर्मी बनकर आये थे कुछ सेकंड में हुई इस घटना में हमारी पुलिस ने सभी अभियुक्तों को पकड़ लिया था,अब न्यायिक जांच आयोग गठित हुआ है. प्रारंभिक स्टेज पर कार्यवही कर दी जाये,अतीक अहमद की पत्नी सहिशस्ता और गुड्डू मुस्लिम अबतक गिरफ्त से दूर के सवाल पर बोले कि चरणबद्ध तरह से कार्यवाही की जा रही है, महत्वपूर्ण घटना थी अपराधियो ने जो पुलिस को चुनौती दी थी उस पर माकूल जवाब दिया गया है ,कानूनी कार्यवाही चल रही है.हम लोगो का विशेष जोर आमजनता की शिकायत का निस्तारण हो उनसे व्यवहार भी मधुर हो इस बात को लेकर पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए है.
