Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP Crime News:कौशाम्बी में पिता ने 15 साल की बेटी को मारकर कुएं में फेंका घर आ रहे थे गिफ़्ट

UP Crime News:कौशाम्बी में पिता ने 15 साल की बेटी को मारकर कुएं में फेंका घर आ रहे थे गिफ़्ट
Kaushambi Honor Killing: घटनास्थल की फ़ोटो

यूपी के कौशाम्बी ज़िले से आनर किलिंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहाँ एक पिता ने अपनी 15 साल की बेटी को मारकर कुएं में फेंक दिया.पुलिस पूरे मामले की जाँच में जुटी हुई है. Kaushambi News UP Crime News kaushambi honor killing news

Up Crime News In Hindi:यूपी के कौशाम्बी ज़िले से एक सनसनीखेज वारदात का मामला सामने आया है.यहाँ एक कुएं से 15 साल की लड़की का शव मिलने से इलाक़े में हड़कम्प मच गया.शव की हालत देखकर अनुमान लगाया गया है कि शव दो से तीन दिन पुराना है. पुलिस पूरे मामले की जाँच में जुटी हुई है. Kaushambi Crime News

मामला पिपरी कोतवाली क्षेत्र के आलमपुर गाँव का है.जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम आलमपुर गाँव के बाहर एक बाग के कुएं से ग्रामीणों को दुर्गंध आई तो देखा कुएं में शव पड़ा हुआ है. सूचना पर पुलिस पहुचीं शव जब बाहर निकाला गया तो शव की शिनाख्त आलमपुर गाँव के ही रहने वाले दशरथ पाल की 15 वर्षीय बेटी पूजा पाल के रूप में हुई. Uttar Pradesh News

बताया जा रहा है कि पूजा अपने घर से तीन दिन पहले ग़ायब हुई थी.लेकिन परिजनों को फिक्र नहीं थी.न तो पुलिस को सूचना दी औऱ न ही बिटिया को खोजने का प्रयास किया.जिसके बाद गाँव में तरह तरह की चर्चाएं हो रहीं थीं. Kaushambi Crime News Kaushambi Honor Killing

प्रेम प्रंसग की चर्चा..

पुलिस ने मामले में अब तक मृतका की माँ को हिरासत में लिया है.पिता फ़रार बताया जा रहा है.मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मृतका की माँ ने पुलिस को बताया है कि बिटिया का पड़ोसी गाँव के युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था.जबकि उक्त युवक पहले से ही शादी सुदा है. वह जबरन घर में कपड़े, गिफ्ट आदि भेजवाता था. जिससे उनकी काफ़ी बदनामी हो रही थी. UP Crime News

हालांकि पुलिस की तरफ़ से अभी हत्या की वज़ह स्पष्ट नहीं की गई है.एसपी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया है. पूरे मामले की जाँच की जा रही है साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी. Uttar Pradesh Crime News

Tags:

Related Posts

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us