Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP Crime News : फतेहपुर में भाजपा नेता की भाभी ने खुद को गोली से उड़ाया.!

UP Crime News : फतेहपुर में भाजपा नेता की भाभी ने खुद को गोली से उड़ाया.!
घटनास्थल की फ़ोटो

फतेहपुर के किशनपुर थाना क्षेत्र अंर्तगत एक महिला ने बुधवार देर शाम लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मार ली, जिसमें महिला की मौक़े पर ही दर्दनाक मौत हो गई. Fatehpur News woman shot in kishanpur thana area

Fatehpur News : यूपी के फतेहपुर में बुधवार देर शाम उस वक़्त हड़कम्प मच गया, जब एक स्थानीय युवा भाजपा नेता की भाभी की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई. हालांकि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है,पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फ़िलहाल मामले में पुलिस चुप्पी साधे हुए है.

जानकारी के अनुसार किशनपुर थाना क्षेत्र के गढ़ा खास गांव निवासी आशीष तिवारी उर्फ पंकज तिवारी की पत्नी अन्नू तिवारी (28) ने बुधवार देर शाम घर पर रखी लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मार ली. बताया जा रहा है कि घटना के वक्त पति आशीष उर्फ़ पंकज तिवारी मौक़े पर मौजूद नहीं थे.

घर के बाकी सदस्य भी घर के बाहर थे, गोली चलने की आवाज सभी अंदर पहुँचें तो देखा अन्नू ज़मीन पर खून से लथपथ पड़ी थी. औऱ पास में ही लाइसेंसी बंदूक पड़ी थी.गोली सिर पर सटाकर मारी गई है, जिसके चलते सिर के चीथड़े उड़ गए हैं.बता दें कि मृतका अन्नू तिवारी के देवर रवि तिवारी स्थानीय भाजपा नेता हैं. बताया जा रहा है कि वह बीजेपी खखरेरू मंडल के महामंत्री हैं.

घरेलू विवाद में गई जान..

Read More: Fatehpur News: बहन की डोली उठने के कुछ घंटे बाद उजड़ गया परिवार, संपत्ति विवाद में भाइयों ने ले ली भाई की जान

आस पड़ोस के लोग कुछ भी साफ़ तौर पर नहीं बता रहें हैं, परिवार के लोग भी घटना के बाद से चुप हैं, पुलिस का बयान भी ख़बर लिखे जानें तक नहीं आया है. हालांकि दबी ज़ुबान पड़ोसियों में चर्चा है कि घरेलू विवाद के चलते महिला ने खुद को गोली मारी है, बुधवार को दिन में भी परिवार के लोगों के बीच में बहस हो रही थी. मृतका का भाई भी बुधवार को बहन की ससुराल में मौजूद था.मृतका का मायका अशोथर कस्बे में है.मृतका महिला के दो छोटे छोटे बच्चे हैं, बड़ा बेटा क़रीब 5 साल का दूसरा, 3 साल का है.

Read More: Fatehpur UP News: फतेहपुर के इस मार्ग पर खर्च होंगे 18 करोड़ ! जर्जर सड़क से जल्द मिलेगी राहत, जानिए प्रस्ताव

Tags:

Latest News

Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
फतेहपुर के थरियांव थाना क्षेत्र में करोड़ों की विवादित जमीन पर कब्जे और पैमाइश को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ...
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा

Follow Us