UP Cold Weather Latest Updates : यूपी में इस दिन शुरु हो जाएगा सर्दी का सितम जानें क्या कहती है वेदर रिपोर्ट
On
उत्तर भारत में इस बार कड़ाके की सर्दी का अनुमान बताया जा रहा है. यूपी में 15 दिसम्बर के बाद से तेज़ गलन औऱ ठिठुरन वाली सर्दी शुरु हो जाएगी. जानें सर्दी को लेकर मौसम विभाग की ताजा अपडेट्स क्या हैं. Up Cold weather latest Updates In Hindi
UP Cold Weather Latest Updates : उत्तर प्रदेश में इन दिनों ठंड का मौसम है. सुबह औऱ शाम तापमान में गिरावट देखी जा रही है. हालांकि अभी दिन में तेज़ धूप होने के चलते गलन औऱ ठंडी नहीं हो रही है. लेकिन अब ठंडी से ज्यादा दिनों तक राहत मिलने की उम्मीद नहीं है. मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक 15 दिसम्बर के बाद यूपी में कड़ाके की ठंड का दौर शुरु हो जाएगा.
राजधानी लखनऊ समेत अलग-अलग इलाकों में लगातार चल रही पछुआ हवाओं के चलते अब मौसम में नमी बढ़ने लगी है.यही कारण है कि रात में सिहरन भी बढ़ने लगी है. सुबह के कोहरे और मध्यम हवा से दिन में भी ठंड बढ़ रही है. मौसम विभाग ने 15 दिसंबर से कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना जताई है.

Tags:
Related Posts
Latest News
21 Sep 2026 22:56:15
उत्तर प्रदेश में पुलिस थानों और पुलिस इकाइयों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए 18.41 करोड़ रुपये मंजूर किए...
