Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP Board Exam 2023 Date Sheat : सोलह फ़रवरी से शुरु होंगीं हाईस्कूल औऱ इंटरमीडिएट यूपी बोर्ड की परीक्षाएं नोट कर लें सभी विषयों की तारीख़

UP Board Exam 2023 Date Sheat : सोलह फ़रवरी से शुरु होंगीं हाईस्कूल औऱ इंटरमीडिएट यूपी बोर्ड की परीक्षाएं नोट कर लें सभी विषयों की तारीख़
UP Board Exam 2023 Confirm Date

Up board exam 2023 confirm date यूपी बोर्ड 2023 की हाईस्कूल और इंटर-मीडियट की परीक्षाएं 16 फ़रवरी से शुरू होंगीं इसकी जानकारी माध्यमिक शिक्षा मंत्री( स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी ने दी

UP Board Exam 2023 Confirm Date : यूपी बोर्ड परीक्षा की तारीख़ के इंतज़ार में बैठे लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आई है. यूपी बोर्ड 2023 के लिए हाईस्कूल औऱ इंटरमीडिएट परीक्षा की तारीखों का ऐलान हो गया है. यूपी की माध्यमिक शिक्षा मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी ने जानकारी दी है कि 16 फ़रवरी से हाईस्कूल औऱ इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं शुरु हो जाएंगीं.

नकल पर औऱ कड़ी होगी नकेल..

इस बार परीक्षा में नकल में नकेल लगाने की औऱ पुख्ता तैयारी की गई है. मंत्री ने बताया कि बोर्ड परीक्षाओं के प्रश्नपत्र इस बार जीपीएस युक्त वाहनो से भेजे जाएँगे, ताकि रास्ते में पेपर लीक की संभावना न रहे ,हर जनपद का रूट मैप तैयार किया जाएगा और वहाँ तक प्रश्नपत्र पहुँचने का एक निश्चित समय होगा, जहाँ पर्चे रखे जाएँगे वहाँ आर्टिफ़िशियल इंटेलीज़ेंस युक्त कैमरे लगाए जाएँगे ताकि कोई भी हलचल होने पर कंट्रोलरूम समेत सभी ज़िम्मेदार अधिकारियों तक सूचना पहुँच जाए.

उल्लेखनीय है कि इंटरमीडिएट की प्रैक्टिल परीक्षा दो चरणों में 21 जनवरी से 28 जनवरी औऱ 29 जनवरी से 5 फरवरी के बीच आयोजित होंगीं, इसकी घोषणा हाल ही में बोर्ड सचिव दिव्यकान्त शुक्ला द्वारा कर दी गई थी.

Read More: यूपी में 17 IAS अफसरों का तबादला: आंजनेय कुमार सिंह को नहीं मिला एक्सटेंशन ! योगी थे नाराज़, जानिए क्या रहीं चर्चाएं

यूपी बोर्ड की 10वीं व 12वीं क्लास की परीक्षा देने के लिए इस साल 58 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन किया है. जिनमें से 31,16,458 विद्यार्थियों ने क्लास 10वीं और 12वीं कक्षा के लिए 27,50,871 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण किया है.

Read More: Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं

Tags:

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us