Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP BJP Adyaksh:क्या बीजेपी यूपी में ब्राह्मण अध्यक्ष बनाने जा रही है

UP BJP Adyaksh:क्या बीजेपी यूपी में ब्राह्मण अध्यक्ष बनाने जा रही है
सांकेतिक फ़ोटो

यूपी में एक बार फ़िर बीजेपी अध्यक्ष ब्राह्मण जाति से होगा इसकी पूरी संभावना बन रही है.किन नामों की चर्चा सबसे अधिक है आइए जानते हैं. Up Bjp President News

UP BJP News: विधानसभा चुनाव 2022 में शानदार सफलता हासिल करने के बाद बीजेपी का अगला टार्गेट 2024 का लोकसभा चुनाव है. पार्टी नेतृत्व मिशन 2024 में अभी से जुट गया है. 2024 के लिए यूपी सबसे महत्वपूर्ण राज्य है. ऐसे में जातीय संतुलन फिट करने के लिए पार्टी एक बार फ़िर राज्य में बीजेपी की कमान किसी ब्राह्मण नेता को दे सकती है. Up bjp President News

बताया जा रहा है कि बीजेपी में प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर विचार चल रहा है और इस चर्चा का पूरा फोकस किसी ब्राह्मण नेता को ही कमान देने पर है.इस रेस में योगी के पहले कार्यकाल में डिप्टी चीफ मिनिस्टर रहे दिनेश शर्मा का भी नाम चल रहा है.

इसके अलावा प्रदेश महामंत्री गोपाल नारायण शुक्ला और पूर्व ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा के नाम की भी चर्चा चल रही है।उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण बिरादरी की कुल आबादी 10 फीसदी से अधिक है.ऐसे में उसे साधना किसी भी पार्टी के लिए अहम माना जाता है.इस विधानसभा चुनाव में ब्राह्मण समुदाय के 89 फीसदी वोट भाजपा को मिले थे.ऐसे में पार्टी इस समर्थन का बदला प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति के साथ चुकाना चाहती है.

क्यों हो रही है नए अध्यक्ष की तलाश..

Read More: Fatehpur News: धन्य है! फतेहपुर PWD कार्यालय में फहरा दिया तिरंगा, स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज का आपमन, बचते रहे जिम्मेदार

उल्लेखनीय है कि योगी सरकार के गठन के बाद नए अध्यक्ष की तलाश शुरू हुई है.क्योंकि मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह योगी मंत्रिमंडल में शामिल हो गए हैं.उन्हें जल शक्ति सहित कई महत्वपूर्ण मंत्रालयों की जिम्मेदारी सरकार में मिली है. ऐसे में बीजेपी के एक व्यक्ति एक पद वाले फार्मूले के चलते स्वतंत्रत देव सिंह की जगह जल्द ही किसी दूसरे के हाँथ में यूपी बीजेपी की जिम्मेदारी जाएगी.

Read More: फतेहपुर स्वास्थ्य विभाग में 10 आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती पर सवाल, तत्कालीन प्रभारी CMO से 8 बिंदुओं पर जवाब तलब

Tags:

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us