
Tripura Rath Yatra Accident : त्रिपुरा के उनाकोटि में दर्दनाक हादसा, 'उल्टा रथ यात्रा' के दौरान उतरा करंट,6 की झुलस कर मौत-15 घायल
त्रिपुरा के उनाकोटी में दिल दहला देने वाली घटना ने सबको झकझोर कर रख दिया. यहां भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा की तर्ज पर उल्टा रथ यात्रा उत्सव मनाया जा रहा था. तभी भारी संख्या में रथ को खींच रहे श्रद्धालुओं के भगवान का यह रथ हाईटेंशन लाइन से टकरा गया.इस दौरान हाई टेंशन लाइन से निकले करंट की चपेट में दो दर्जन से ज्यादा श्रद्धालु आ गए. जिसमें है 6 की मौत हो गई. जबकि 15 श्रद्धालू घायल है. आनन-फानन में सभी घायलों को इलाज के लिए भेजा गया है.सीएम त्रिपुरा ने घटना को लेकर गहरा दुख व्यक्त किया है.
हाईलाइट्स
- त्रिपुरा के उनाकोटि में उल्टा रथ यात्रा के दौरान बड़ा हादसा, हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया रथ में उतर
- रथ को खींच रहे श्रद्धालु आये चपेट में 6 की मौत 15 घायल
- सीएम त्रिपुरा ने हादसे पर जताया गहरा दुख,कहा राज्यसरकार दुख की घड़ी में साथ है
During Rath Yatra Rath collided with hightension line : उड़ीसा के पुरी की प्रसिद्ध जगन्नाथ रथ यात्रा देश भर में प्रसिद्ध है. उसी की तर्ज पर अब देश के कोने कोने पर भगवान की रथ यात्रा धूमधाम से निकाली जाती है. त्रिपुरा में भगवान का उल्टा रथ यात्रा उत्सव मनाया जा रहा था .रथ को भारी संख्या में श्रद्धालु श्रद्धा भाव से गाजे बाजों के साथ खींच रहे थे. हर कोई मंगल गीत गाकर लोहे के रथ को खींचता हुआ दिखाई दे रहा था. तभी अचानक इतना बड़ा हादसा हो गया जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती थी इस घटना के बाद से त्रिपुरा में गम का माहौल बना हुआ है.

त्रिपुरा के उनाकोटी जिले के कुमार घाट पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब उल्टा रथ यात्रा उत्सव के दौरान रथ हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया. हाई टेंशन लाइन से निकले करंट की चपेट में रथ को खींच रहे दो दर्जन से ज्यादा श्रद्धालु आ गए जिसमें 6 की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 15 श्रद्धालु घायल है .आनन-फानन में मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया. घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है.




