Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP News : फतेहपुर में कौन दे रहा है हिन्दू नेताओं को जान से मारने की धमकी, घर के बाहर चस्पा मिले उर्दू अरबी में लिखे पत्र

UP News : फतेहपुर में कौन दे रहा है हिन्दू नेताओं को जान से मारने की धमकी, घर के बाहर चस्पा मिले उर्दू अरबी में लिखे पत्र
धमकी भरे पत्र

फतेहपुर के रहने वाले बजरंग दल के प्रांत संयोजक को लगातार जान से मारने की धमकी दी जा रही है. इस बार उनके घर के बाहर दीवार पर उर्दू अरबी में लिखे हुए तीन पत्र चस्पा किए गए हैं,पत्रों में जान से मार देने की बातें लिखी गईं हैं.

Fatehpur News : बजरंग दल के प्रांत संयोजक को एक बार फिर अज्ञात लोगों द्वारा जान से मारने की धमकी दी गई है. इस बार उनके घर के बाहर उर्दू अरबी भाषा में लिखे हुए धमकी भरे पत्र चस्पा किए गए हैं. मामले में फतेहपुर की मलवा पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है.

क्या है पूरा मामला..

फ़तेहपुर के मलवां कस्बे के निवासी आचार्य अजीत राज लंबे समय से हिंदुत्व की राजनीति कर रहे हैं. वह वर्तमान में बजरंग दल के प्रांत संयोजक के पद पर हैं. इसके पहले वह विश्व हिंदू परिषद में भी बड़ी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं,राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से भी जुड़े हुए हैं.अब अजीत राज की चर्चा क्यों हो रही है यह भी जानते हैं.

दरअसल 1 जनवरी की सुबह जब अजीत राज उठे तो उन्होंने अपने घर के बाहर उर्दू औऱ अरबी में लिखे हुए तीन पत्र चिपके हुए देखे.उन्होंने पुलिस को सूचना दी. पत्र उर्दू औऱ अरबी में लिखे हुए थे तो उन्होंने अपने एक मित्र को पत्रों की फ़ोटो खींचकर भेजी. बताया गया कि इसमें जान से मारने की धमकी लिखी हुई है. 2023 में अंत, मौत से दोस्ती आदि लिखा हुआ है. मलवां पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है. 

Read More: Fatehpur News: राकेश त्रिवेदी को शिक्षा माफिया क्यों बता रहे हैं सपा नेता संतोष द्विवेदी, आंदोलन की चेतावनी

क्या कहा हिन्दू नेताओं ने..

Read More: Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा

मामले में आचार्य अजीत राज से बात की गई उन्होंने बताया कि इसके पूर्व क़रीब 4, 5 माह पहले उनको दो अलग अलग नम्बरों से जान से मारने की धमकी दी जा चुकी हैं. पुलिस में शिकायत की थी. पुलिस ने एक नम्बर की सीडीआर निकालने की जानकारी दी थी. लेकिन उस मामले में भी अब तक पुलिस धमकी देने वालों का पता नहीं लगा पाई है.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में प्रेम प्रसंग में की गई हत्या ! पत्नी ने पति के साथ मिलकर प्रेमी को मार डाला, झाड़ियों में फेंका शव

विश्व हिन्दू परिषद के प्रांत उपाध्यक्ष वीरेंद्र पांडेय ने कहा कि धर्म विशेष के लोगों द्वारा ऐसे कृत्य किए जा रहें हैं.अजीत राज को पहले भी जान से मारने की धमकी दी जा चुकी है,लेकिन पुलिस प्रशासन गम्भीर नहीं दिखाई दे रहा है.यदि हमारे साथी के साथ किसी तरह की अनहोनी होती है तो उसकी पूरी जिम्मेदारी फतेहपुर पुलिस प्रशासन की होगी. विहिप नेता ने चेतावनी देते हुए कहा कि विहिप औऱ बजरंग दल भी सड़कों पर उतरकर क्रिया की प्रतिक्रिया देना जानता है.

मलवां थानाध्यक्ष आलोक पांडेय ने बताया कि 31 दिसम्बर की रात अज्ञात लोगों द्वारा घर के बाहर कुछ पत्र चस्पा कर दिए गए थे.मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है.दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

Tags:

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में दीपावली की रात एक दर्दनाक हादसे में 10 वर्षीय मासूम सचिन की जान चली...
Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग
Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट ! महिला के उड़े चीथड़े, 150 मीटर दूर जा गिरा हाथ
Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री
Fatehpur News: फतेहपुर में एसपी अभिमन्यु मांगलिक का बड़ा एक्शन, हथगाम इंस्पेक्टर और दरोगा निलंबित, हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर
आज का राशिफल 07 नवंबर 2026: दीपावली पर इन राशियों के जातक रहें सावधान, शनि देव की कृपा से बनेंगे बिगड़े काम
Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत

Follow Us