Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Sushant Singh Rajput Doppelganger : ओह माय गॉड ! जब फैन्स ने देखा इस शख्स को आ गई सुशांत राजपूत की याद

Sushant Singh Rajput Doppelganger : ओह माय गॉड ! जब फैन्स ने देखा इस शख्स को आ गई सुशांत राजपूत की याद
हुबहू सुशांत राजपूत की तरह दिखने वाला शख्श

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत अब इस दुनिया में नहीं है लेकिन फैंस के दिलों में आज भी वे ज़िन्दा हैं.इनदिनों हूबहू सुशांत की तरह दिखने वाले एक शख्स ने सभी को हैरान कर दिया है.उसके हर लुक्स को देख सुशांत की याद आ जाती है.सुशांत की तरह चेहरा, एक्सप्रेशन देख सुशांत के चाहने वाले लोग एक बार धोखा खा रहे है कि अरे ये तो सुशांत ही है.सुशांत के इस हमशक्ल का नाम डोनिम अयान है.


हाईलाइट्स

  • सुशांत राजपूत की तरह दिखने वाला शख्स बना चर्चा का विषय
  • हूबहू सुशांत की तरह दिखने वाले इस युवक को देख सभी हुए हैरान,आने लगे रियेक्शन
  • अभिनेता सुशांत राजपूत 3 वर्ष पहले ही दुनिया को अलविदा कह चुके हैं,फैंस के दिलो में आज भी वे जीवित

Sushant Singh Rajput Doppelganger : फ़िल्म इंडस्ट्री में अपने अभिनय के बल पर कम समय में बड़ा नाम कमा गए अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत आज हमारे बीच में नहीं है.तीन वर्ष पहले ही उन्होंने दुनिया से अलविदा कह दिया था.

उनकी आज भी कोई भी फ़िल्म देख ले या कोई गाना सुन ले तो अपने आप उनकी याद आ जाती है.और आंख नम हो जाती है.टीवी सीरियल से शुरुआत करने वाले सुशांत बड़े पर्दे पर बहुत जल्दी फेमस हो गए थे. अचानक क्या हुआ, कैसे हुआ हर कोई आज भी उस घटना को लेकर हैरान है. इनदिनों कुछ लोग कह रहे हैं कि सुशांत वापस आ गया है.ऐसा क्यों कह रहे हैं आपको बताते हैं..

सुशांत राजपूत ने कम समय में ही बना ली फैंस के दिलो में जगह

छोटे पर्दे से बड़े पर्दे तक का सफर तय करने वाले सुशांत सिंह राजपूत की 3 वर्ष पहले मौत हो गई थी. उनकी मौत ने चाहने वालों को झकझोर कर रख दिया था.आज भी सुशांत की कोई फिल्म या पुराना टीवी सीरियल पवित्र रिश्ता देख लेते हैं तो उनकी याद अपने आप आ जाती है. सुशांत आज हमारे बीच नहीं हैं लेकिन फैंस के दिलों में आज भी वे जीवित हैं.इन दिनों लोगों का कहना है कि सुशांत वापस आ गए हैं. दरअसल इंस्टाग्राम पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है,जिसमें हुबहू सुशांत सिंह राजपूत की तरह एक शख्स दिखाई दे रहा है. जिसको देखकर हर कोई हैरान है.

Read More: Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से

यूजर्स कहने लगे आ गया हमारा सुशांत इतनी सिमिलरटी

जब इस शख्स को यूजर्स ने देखा तो हर कोई हैरान हो गया.यूजर्स ने कहा कि हमारा सुशांत वापस आ गया.तो कुछ कह रहे हैं अरे इतना सिमिलर, और कुछ लोगों ने कहा कि यह एआई क्रिएट किया हुआ वीडियो है. फिलहाल इतनी सिमिलरिटी सुशांत की तरह आप देख सकते हैं, कि सुशांत की तरह ही यह शख्स एक्सप्रेशंस देते हुए दिखाई दे रहा है. यहां तक की कई फ़िल्मी हस्तियां भी इस तस्वीर को देखकर काफी शॉक्ड है. हालांकि आपको बता दे यह सुशांत नहीं बल्कि यह डोनिम अयान है जो इन दिनों सुशांत के हमशक्ल के रूप में चर्चा का विषय बना हुआ है.

तीन वर्ष पहले हुई थी सुशांत की मौत

यूजर डोनिम अयान का यह वीडियो इस समय चर्चा का विषय बना हुआ है. एक बार यदि कोई भी यह वीडियो देखेगा या इस तस्वीर को देखेगा तो वह एक बार धोखा खा सकता है .क्योंकि पहली दफा देखने में बिल्कुल सुशांत राजपूत की तरह ही दिखाई पड़ रहा है. आपको बता दें सुशांत राजपूत का निधन 14 जून 2020 को मुम्बई के बांद्रा स्थित उनके आवास पर हुआ था. उनके निधन से पूरी फिल्म इंडस्ट्री के साथ उनके चाहने वालों में शोक की लहर दौड़ गई थी.आज भी फैंस उन्हें याद करते हैं.

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us