Sitapur Patient Died : भाजपा से हूं भंगी बना दूंगा, उमेश मिश्रा कहते हैं मुझे एंबुलेंस में मरीज की मौत पर हंगामा
On
उत्तर प्रदेश के सीतापुर (Sitapur) में एक कथित भाजपा नेता का गली गलौच और दबंगई करते वीडियो सोसल मीडिया में वायरल हो गया है. मरीज की हत्या के बाद अधिवक्ताओं ने कोतवाली में हंगामा कर दिया जिसके बाद पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है
हाईलाइट्स
- सीतापुर में कथित भाजपा नेता का अभद्रता करते हुए वीडियो वायरल
- वायरल वीडियो में भाजपा नेता ने कहा उमेश मिश्रा कहते हैं भंगी बना दूंगा
- अस्पताल के बाहर गाड़ी खड़ा कर गायब हो गया था भाजपा नेता मरीज की हो गई मौत
Sitapur Patient Died : यूपी के सीतापुर जनपद में एक कथित भाजपा नेता का दबंगई गली गलौच और परिजनों को धमकाते हुए वीडियो सोसल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. मामला 1 अप्रैल सदर कोतवाली क्षेत्र के जिला अस्पताल का है जहां भाजपा नेता ने एंबुलेंस के आगे गाड़ी कर दी जिससे एक मरीज की गाड़ी के अंदर मौत हो गई
रास्ते में गाड़ी खड़ी कर गायब हो गया था कथित भाजपा नेता..

सोसल मीडिया में वीडियो वायरल होने के बाद अधिवक्ताओं ने किया हंगामा
कथित भाजपा नेता द्वारा मृतक परिजनों को धमकाते हुए और गाली गलौच करते हुए किसी व्यक्ति ने वीडियो बना लिया था जो सोमवार रात को सोसल मीडिया में वायरल हो गया जिसके बाद अधिवक्ताओं ने सदर कोतवाली में जमकर हंगामा किया बाद में पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है
Related Posts
Latest News
21 Sep 2026 22:56:15
उत्तर प्रदेश में पुलिस थानों और पुलिस इकाइयों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए 18.41 करोड़ रुपये मंजूर किए...
