Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Shahrukh Khan Birthday: बॉलीवुड के बादशाह 'शाहरुख ख़ान' हुए 58 के ! आधी रात घर की बालकनी से फैन्स का किया ऐसे शुक्रिया

Shahrukh Khan Birthday: बॉलीवुड के बादशाह 'शाहरुख ख़ान' हुए 58 के ! आधी रात घर की बालकनी से फैन्स का किया ऐसे शुक्रिया
शाहरुख खान का जन्मदिन, फोटो साभार सोशल मीडिया

HBD Shahrukh Khan: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान (किंग खान) 58 वर्ष के हो गए हैं. 2 नवम्बर यानी आज शाहरुख का जन्मदिन होता है. उनके फैन्स देर रात से ही मन्नत के बाहर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देने पहुंच गए. शाहरुख ने भी अपने फैन्स को निराश नहीं किया और घर की बालकनी पर आकर सभी फैंस का हाथ हिलाकर शुक्रिया किया. बॉलीवुड फ़िल्म इंडस्ट्री में एक बड़ा नाम है शाहरुख खान जिनकी फिल्में हमेशा लोगों के दिलों को छू लेती हैं. शाहरुख की डंकी फ़िल्म का सभी को इंतजार है.


हाईलाइट्स

  • बॉलीवुड के किंग खान हुए 58 के, मन्नत के बाहर फैन्स ने बर्थडे किया सेलिब्रेट
  • शाहरुख ने भी घर की बालकनी में पहुंचकर सभी फैन्स का किया शुक्रिया
  • पठान और जवान की सफलता के बाद अब नजर डंकी पर

Bollywood's king Shahrukh Khan turns 58 : शायद ही कोई होगा जो बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान का नाम न जानता हो. फ़िल्म इंडस्ट्री का ये बड़ा चेहरा हर किसी के दिलों में दशकों से बसता आया है.आज भी जब शाहरुख कोई फ़िल्म लेकर आते हैं तो वह फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर से कम नहीं निकलती.

उनकी अदाकारी के सभी दीवाने हैं. ख़ास तौर पर जब वह अपने रोमांटिक अंदाज वाले एक्शन में हो तो क्या कहने.आज भी डीडीएलजे हो या कुछ कुछ होता है फ़िल्म शाहरुख की, दर्शकों को बेहद पसंद आती है.शाहरुख 58 वर्ष के हो गए हैं. उनके घर के बाहर फैंस उन्हें देर रात ही बधाइयां देने पहुंच गए.

किंग खान हुए 58 के,सीरियल से फिल्मों का सफर

फ़िल्म इंडस्ट्री में अपना लोहा मनवाने वाले और करोड़ों फैंस के दिलों में राज करने वाले अभिनेता शाहरुख खान आज 58 वर्ष के हो गए हैं. 2 नवम्बर 1965 को दिल्ली में शाहरुख खान का जन्म हुआ था. उन्होंने एक्टिंग की शुरुआत दूरदर्शन के टीवी सीरियल्स से की. सर्कस, फौजी में शाहरुख ने जबरदस्त अदाकारी की. फिर उन्हें फिल्मों में ब्रेक मिला. धीरे-धीरे उनकी एक्टिंग से लोग बहुत प्रभावित होने लगे.फ़िल्म बाजीगर से शाहरुख का हिट होना शूरु हुआ.

Read More: Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से

शाहरुख और काजोल की जोड़ी सबसे अलग, अब डंकी पर नजर

शाहरुख और काजोल की जोड़ी को फ़िल्म इंडस्ट्री में काफी पसन्द किया जाता है. कई फिल्मों में दोनों ने एक साथ काम किया, जिसमें बड़ा नाम कमाया. बाजीगर, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, कुछ-कुछ होता है, कभी खुशी कभी गम जैसी सुपर डुपर हिट फिल्मों में दोनों की जोड़ी को खूब सराहा गया. शाहरुख एक ऐसे कलाकार हैं जिनके फेन्स फॉलोइंग करोड़ो में है. हाल ही में 2023 में फ़िल्म पठान की कामयाबी के बाद उनकी जवान भी 1000 के क्लब में शामिल हो गयी है.दोनों फिल्मों में मिली जबरदस्त कामयाबी के बाद उनकी नजर आने वाली फिल्म डंकी पर है. यदि यह भी फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर कामयाब रही. साल में उनकी यह तीसरी सुपर हिट फिल्म होगी.

आधी रात मन्नत के बाहर पहुंचे फैन्स 

शाहरुख का जन्मदिन हो और उनके घर यानी मन्नत के बाहर फैंस न पहुंचे ऐसा तो हो ही नहीं सकता. शाहरुख को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए भारी संख्या में फैंस उनके आवास के नीचे शाहरुख की एक झलक पाने के लिए पहुंच गए. फिर शाहरुख ने भी उन्हें निराश नहीं किया. ऊपर बालकनी से हाथ हिलाकर सभी का शुक्रिया किया. इस दौरान फैंस ने इस अवसर पर जमकर अतिशबाजी कर उनका जन्मदिन सेलिब्रेट किया.

फैन्स का प्यार देख शाहरुख ने कहा

फैन्स से मिले इस अद्भुत प्यार को लेकर शाहरुख खान ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म X पर सभी फैंस पर शुक्रिया अदा किया. फिर उन्होंने लिखा कि 'यह अविश्वसनीय है कि इतने सारे लोग देर रात आकर मुझे शुभकामनाएं देते हैं. मैं तो केवल एक अभिनेता हूं. मुझे इस बात से ज्यादा खुशी कुछ भी नहीं है कि मैं आपका थोड़ा एंटरटेन कर सकता हूं. मैं आपके प्यार के सपने में जीता हूं. मुझे आप सभी का मनोरंजन करने की अनुमति देने के लिए धन्यवाद..सुबह मिलता हूं...ऑन स्‍क्रीन और ऑफ स्‍क्रीन.'

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका
फतेहपुर में शहर की बदहाल सफाई व्यवस्था, सड़कों पर कूड़े के ढेर और गड्ढों को देखकर प्रयागराज मंडल के मंडलायुक्त...
Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Follow Us