
Pak Vs SL Asia Cup 2023: एशिया कप से पाकिस्तान हुआ बाहर ! श्रीलंका ने 2 विकेट से हराया, अब इस दिन होगा IND Vs SL का खिताबी मुक़ाबला
पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच कोलंबो में करो या मरो का मुक़ाबला खेला गया. बारिश से प्रभावित इस रोमांचक मैच में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 2 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई. इस तरह पाकिस्तान एशिया कप से बाहर हो गया. 17 सितंबर को फाइनल मुकाबला भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा.
हाईलाइट्स
- रोमांचक मुक़ाबले में श्रीलंका ने पाकिस्तान को हराकर एशिया कप से किया बाहर
- भारत और श्रीलंका के बीच 17 सितम्बर को होगा फाइनल मुकाबला
- वर्षा बाधित मैच में ओवरों की हुई कटौती, श्रीलंका को मिला 252 का लक्ष्य
SriLanka Vs Pakistan Asia Cup 2023: पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेले गए कोलंबो में करो या मरो के मुकाबले में पहले तो बारिश ने खलल डाला, इसके बाद ओवर में कटौती करनी पड़ी हालांकि जिसके तहत पाकिस्तान ने एक बढ़िया स्कोर श्रीलंका को दिया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम ने पाकिस्तान को रोमांचक और कांटे के मुकाबले में हराकर फाइनल का टिकट कटाया. आज के इस मुकाबले के आंखों देखा हाल आपको बताते हैं.

टीम इंडिया एशिया कप के फाइनल में पहले ही जगह बना चुकी है. सभी की निगाहें गुरुवार को हुए पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच करो या मरो मुकाबले पर थी. रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 2 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई. कोलंबो में पहले से ही बारिश की आशंका जताई जा रही थी. जहां बारिश ने मैच में खलल डाला. जिसकी वजह से मैच अपने तय समय से शुरू न हो सका.ओवरों की संख्या में कटौती करनी पड़ी और मैच 42 ओवर का हुआ.

पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी. हालांकि आज पाकिस्तान की टीम में उनके मुख्य गेंदबाज नसीम शाह और हैरिस राउफ के बगैर मैदान में उतरी थी. दोनों खिलाड़ी चोट के कारण टीम से बाहर है. पाकिस्तान ने गेंदबाज वसीम ज़ुनियर और जमान को मौका दिया. ओपन करने आए अब्दुल शफीक और फखर ज़मान ने पाकिस्तान पारी की शूरुआत की. फकर जमान 3 रन बनाकर आउट हो गए.

रिजवान की शानदार अर्द्धशतकीय पारी

श्रीलंका ने 2 विकेट से जीता मुकाबला

श्रीलंका ने डकवर्थ लुइस नियम पर 252 रन का लक्ष्य मिला. एक समय पाकिस्तान ने मैच पर पकड़ बनाई, आख़िरी ओवर में जीत के लिए श्रीलंका को 9 रन की जरूरत थी. मैच में रोमांच बढ़ा, अंत मे 1 बॉल पर 2 रन की आवश्यकता थी, श्रीलंका की ओर से कुशल मेंडिस ने 91 रन की पारी खेली. असलंका ने विजयी शाट मारकर श्रीलंका को फाइनल पहुंचाया. असलंका 49 पर नाबाद रहे, अब 17 सितम्बर को श्रीलंका का फाइनल में मुकाबला भारत से होगा.
