Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Op Rajbhar Alliance Bjp : सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने पकड़ा बीजेपी का साथ,लोकसभा चुनाव से पहले विपक्ष को तगड़ा झटका

ओपी राजभर एनडीए में हुए शामिल,

सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर आखिरकार चल रही अटकलों पर विराम लगाते हुए एनडीए में शामिल हो गए.गृह मंत्री अमित शाह ने खुद इस बात की जानकारी दी है. और एनडीए में शामिल होने पर उनका स्वागत किया है.राजभर के शामिल होने के बाद पिछड़ा वर्ग को मजबूत करने में लोकसभा चुनाव में यूपी में काफी मजबूती मिलेगी.

हाईलाइट्स

  • सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर एनडीए में हुए शामिल
  • गृह मंत्री अमित शाह से की दिल्ली में मुलाकात, अमित शाह ने किया एनडीए में शामिल होने पर स्वागत
  • राजभर के जुड़ने से आगामी चुनाव में पिछड़ा वर्ग को मजबूत से आगे बढाने का होगा प्रयास

Subhaspa chief Op Rajbhar joins NDA : आगामी लोकसभा 2024 चुनाव से पहले विपक्ष को तगड़ा झटका लगा है.यूपी के सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी प्रमुख ओमप्रकाश राजभर आखिरकार बीजेपी से गठबंधन कर विपक्ष को सोचने पर मजबूर कर दिया है.हालांकि कई दिनों से राजभर भाजपा के शीर्ष नेताओं के चक्कर लगा रहे थे.जिससे कहीं न कहीं सभी को लग रहा था, वे भाजपा का साथ पकड़ना चाहते हैं.ऐसे में राजभर के जुड़ने से बीजेपी को लोकसभा चुनाव 2024 में यूपी से काफी मजबूती मिलने की उम्मीद जाग उठी है.

गृहमंत्री से मुलाकात के बाद लिया निर्णय

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले बीजेपी से गठबंधन कर सुभासपा पार्टी ने बीजेपी को और मजबूत बना दिया है. सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर रविवार को एनडीए में शामिल हो गए.दिल्ली में 14 जुलाई को गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात में उन्होंने एनडीए में शामिल होने का निर्णय लिया.इसी तरह कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी गहनता से चर्चा की गई.मुलाक़ात के मायने यही इशारा कर रहे थे कि जल्द ही राजभर एनडीए में शामिल होंगे.आखिरकार पूरी तरह से उन्होंने बीजेपी से गठबंधन कर ही लिया.

गृहमंत्री अमित शाह ने एनडीए में शामिल होने पर किया स्वागत

Read More: Suvendu Adhikari CM Oath: ममता बनर्जी को हराने वाले शुभेंदु अधिकारी बने बंगाल के पहले बीजेपी मुख्यमंत्री, जानिए क्यों अब तक नहीं की शादी

गृहमंत्री अमित शाह ने खुद बताया कि सुभासपा प्रमुख ने पीएम मोदी के साथ जुड़ने का निर्णय लिया.हम उनके इस फैसले का स्वागत करते हैं. उनके एनडीए में शामिल होने से यूपी में मजबूती मिलेगी.उधर सियासी गलियारों में अब इस निर्णय के बाद जरूर हलचल तेज होंगी. राजभर के शामिल होने के बाद यूपी में गरीब कल्याण व अन्य  पिछड़ा वर्ग को मजबूत करने में चुनाव में काफी मजबूती मिलेगी.

बीजेपी के शीर्ष नेताओं को दिया धन्यवाद

सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने बीजेपी से गठबंधन करने के बाद कहा कि 14 जुलाई को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. जिसपर 2024 का चुनाव साथ मे लड़ने का निर्णय लिया है. राजभर ने एनडीए में शामिल होने पर पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, सीएम योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद कहा है.

यूपी सरकार में थे मंत्री फिर थामा था सपा का हाथ,फिर हुए अलग

आपको बता दें कि ओम प्रकाश राजभर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी प्रमुख हैं. 2017 के विधानसभा चुनाव में वे यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री थे.आपसी विवाद के चलते उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया और 2022 में सपा के साथ हो चले.इस बीच अखिलेश यादव से भी सियासी दूरियां बढ़ने लगीं और उन्होंने सपा का दामन भी छोड़ दिया.

चर्चाएं हुईं थी तेज और आखिरकार कर लिया गठबंधन

फिर एक बार ओपी राजभर की चर्चाएं बीजेपी के साथ जुड़ने की चल रही थीं. कई दिनों से बोजेपी के शीर्ष नेताओं से भी मुलाकातों का दौर चल रहा था.जिससे कयास लगाए जा रहे थे कि जल्द ही राजभर बीजेपी से गठबंधन कर सकते हैं.आखिरकार रविवार को तस्वीर साफ हो गई और वे बीजेपी के साथ जुड़ गए. सूत्रों की माने तो राजभर के शामिल होने के बाद उनके पुत्र को गाजीपुर सीट से उपचुनाव लड़ाने की बात सामने आ रही है.वहीं ओपी राजभर के यूपी सरकार में मंत्री बनने की भी चर्चा है.

16 Jul 2023 By Vishal Shukla

Related Posts

Latest News

UPPCL News: फतेहपुर के बिजली विभाग में बड़ा फेरबदल ! एक्सईएन समेत पांच एसडीओ के तबादले, दो पद अब भी खाली UPPCL News: फतेहपुर के बिजली विभाग में बड़ा फेरबदल ! एक्सईएन समेत पांच एसडीओ के तबादले, दो पद अब भी खाली
उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने फतेहपुर के बिजली विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है. एक्सईएन प्रथम समेत...
Gudiya Kab Hai 2026: नाग पंचमी पर उत्तर प्रदेश में क्यों पीटी जाती है गुड़िया? जानिए तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त
Fatehpur News: फतेहपुर में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, दो अस्पताल और क्लीनिक सीज, अवैध संचालन पर कसा शिकंजा
Uttar Pradesh Circle Rate: यूपी में बदलने जा रहे सर्किल रेट के नियम, अब 3 मीटर चौड़ी गलियों की संपत्तियों का भी होगा अलग मूल्यांकन
Sonam Wangchuk Hunger Strike: संसद मार्च से पहले सोनम वांगचुक का बड़ा ऐलान, अनशन खत्म करने के लिए रखीं तीन शर्तें
Gold-Silver Rate In India: पश्चिम एशिया तनाव के बीच कितना महंगा और हुआ सोने-चांदी दाम, जानिए आज का भाव
Fatehpur UP News: फतेहपुर के इस मार्ग पर खर्च होंगे 18 करोड़ ! जर्जर सड़क से जल्द मिलेगी राहत, जानिए प्रस्ताव

Follow Us